सलमान खान संग काम कर चुके कोरियोग्राफर पर पैसे हड़पने करने का आरोप, गबन किए 25 लाख

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Jun, 2025 02:51 PM

choreographer dinesh accused of embezzling 25 lakhs

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ काम कर चुके फेमस कोरियोग्राफर दिनेश मास्टर को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उन पर 25 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिनेश ने फिल्म निर्माताओं से डांसरों की पारिश्रमिक फीस ली थी।...

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ काम कर चुके फेमस कोरियोग्राफर दिनेश मास्टर को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उन पर 25 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिनेश ने फिल्म निर्माताओं से डांसरों की पारिश्रमिक फीस ली थी। उन्हें फिल्म ‘लियो’ के गाने ‘नान रेडी धन’ के लिए डांसरों को उनकी फीस देनी थी। अब उन पर आरोप है कि दिनेश ने अभी तक उन डांसरों को उनकी मेहनत नहीं दी है। अब डांसरों ने कोरियोग्राफर के खिलाफ द सिने डांसर्स एंड डांस डायरेक्टर्स एसोसिएशन में शिकायत दर्ज कराई है।

 
रिपोर्ट के मुताबिक, डांसर यूनियन के सदस्यों ने दिनेश पर हिंसक व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोरियोग्राफर ने यूनियन के सदस्यों के साथ आक्रामक व्यवहार किया है।

PunjabKesari


 
वहीं, दिनेश मास्टर ने अपने बचाव में कहा है कि वह इस मामले में निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। वह यूनियन केस अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि वह जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जिसके तहत वह इस मुद्दे पर आधिकारिक बयान जारी करेंगे।
  
बता दें, कोरियोग्राफर दिनेश साउथ इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, थलपति विजय और सूर्या समेत कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। थलापति की फिल्म ‘लियो’ का गाना ‘नान रेडी धन’ उन्होंने ही कोरियोग्राफ किया था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!