Akshay Kumar से 1 रुपये ज्यादा फीस मांगने पर Sanjeev Kapoor को मास्टरशेफ से हटाया गया, फिर अपनी शर्तों पर बने जज

Edited By Shivani Soni, Updated: 20 Aug, 2024 04:16 PM

chef sanjeev kapoor thrown out of masterchef

रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया, जो 2010 से भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय है, के पहले सीजन में एक्टर अक्षय कुमार, कुणाल कपूर, और अजय चोपड़ा ने जज के तौर पर काम किया था। इस बीच, मशहूर शेफ संजीव कपूर को भी इस शो के प्रीमियर सीजन के लिए संपर्क किया गया...

मुंबई: रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया, जो 2010 से भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय है, के पहले सीजन में एक्टर अक्षय कुमार, कुणाल कपूर, और अजय चोपड़ा ने जज के तौर पर काम किया था। इस बीच, मशहूर शेफ संजीव कपूर को भी इस शो के प्रीमियर सीजन के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्हें मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 से बाहर कर दिया गया।

PunjabKesari

हाल ही में संजीव कपूर ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनसे मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 में जज बनने के लिए संपर्क किया गया था। हालांकि, उन्होंने निर्माताओं के सामने एक शर्त रखी, जिसके कारण उन्हें यह मौका गंवाना पड़ा। उन्होंने ने कहा कि मास्टरशेफ इंडिया के भारत में आने से पहले उन्होंने कई कुकरी शो होस्ट किए थे और उन्हें शो के भविष्य के बारे में अच्छी जानकारी थी।

PunjabKesari

जब शो के निर्माताओं ने उन्हें सीजन 1 के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार पहले ही शो के लिए साइन कर चुके हैं। निर्माताओं ने कहा कि वे भी उन्हें साइन करना चाहते हैं। इस पर संजीव कपूर ने शर्त रखी कि वह अक्षय कुमार से एक रुपया अधिक फीस लेंगे। निर्माताओं ने इस पर सवाल उठाया कि क्या वह अक्षय कुमार से अधिक फीस की मांग कर रहे हैं, तो संजीव कपूर ने जवाब दिया, "हां, क्योंकि यह मेरा क्षेत्र है।" इस वजह से निर्माताओं ने संजीव कपूर को साइन नहीं किया।

PunjabKesari

मास्टरशेफ इंडिया के अब तक हिंदी में कुल आठ सीजन आ चुके हैं। संजीव कपूर ने दूसरे सीजन में शो में शामिल होकर चौथे सीजन तक इसका हिस्सा रहे। हालांकि, इस शर्त के बाद शेफ को रिप्लेस कर दिया गया। लेकिन जब संजीव कपूर ने ये शो साइन किया तो अपनी शर्तों पर किया। लेकिन जैसा कि जब वो इस शो के जज बने तो अक्षय शो छोड़ चुके थे, ऐसे में वो शर्त तब लागू नहीं होती। वैसे मास्टरशेफ इंडिया के अब तक हिंदी में कुल आठ सीजन आ चुके हैं। संजीव कपूर दूसरे सीजन में शामिल हुए थे और चौथे सीजन तक इसका हिस्सा रहे। उनके बाहर जाने के बाद कुछ अन्य शेफ्स आए और गए। हालांकि, विकास खन्ना और रणवीर बराड़ उन शेफ्स में हैं जो सबसे लंबे समय तक टिके रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!