Edited By suman prajapati, Updated: 02 Apr, 2023 01:01 PM

एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह कई बार हॉट टॉपिक्स पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। अब हाल ही में सेलिना सोशल मीडिया पर एक यूजर की फटकार लगाती नजर आईं, जिसने ट्रांसजेंडर्स पर भद्दा कमेंट किया। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर...
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह कई बार हॉट टॉपिक्स पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। अब हाल ही में सेलिना सोशल मीडिया पर एक यूजर की फटकार लगाती नजर आईं, जिसने ट्रांसजेंडर्स पर भद्दा कमेंट किया। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद कर डाली। अब उनके ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़े जा रहे हैं।
दरअसल, सेलिना जेटली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी को सपोर्ट करते हुए लिखा- 'दुनिया के कुछ सबसे बहादुर ट्रांसजेंडर लोग। मैं उनके खिलाफ सभी भेदभाव और हिंसा से लड़ने के लिए तैयार हूं और हमारी दुनिया में उनके योगदान की सराहना करती हूं।'
एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए यूजर ने लिखा, 'वे केवल ट्रॉफिक सिग्नल पर नजर आते हैं।' इस पर रिएक्ट करते हुए सेलिना ने जवाब दिया, 'इसमें मजाक वाली क्या बात है सर? क्या यह दिल दहलाने वाला नहीं है कि किसी को सिर्फ इसलिए भीख मांगने के लिए मजबूर किया जाता है क्योंकि वे ट्रांसजेंडर हैं? यही वजह है कि जागरुकता की जरूरत है।'
सेलिना जेटली इस ट्वीट पर यूजर ने लिखा, 'क्या आपने देखा है कि वे कैसे भीख मांगते हैं? वे भीख नहीं मांगते। वे सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार करते हैं। क्या आपको ये ठीक लगता है जो स्पेशल जेंडर के लोग भीख मांगने के बहाने ट्रैफिक सिग्नल पर करते हैं? शायद आप ये सब अपनी खराब परवरिश के कारण ऐसा करेंगी।'
इस पर सेलिना ने करारा जवाब देते हुए लिखा- मेरी परवरिश को लेकर बिल्कुल भी चिंता मत करिए। मैं इंडियन आर्म्ड फोर्स के चार जनरेशन के बीच बड़ी हुई हूं। ट्रांस कम्यूनिटी हमारे देश में सबसे अधिक वंचित थे और अभी भी है। आप जैसे लोग उन्हें अपने बहिष्कार से लड़ाई को और मुश्किल बनाते हैं और उनकी इस दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं।'
बताते चलें कि सेलिना जेटली बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस ने हैं। वह 'नो एंट्री', 'अपना सपना मनी मनी' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।