गाजे बाजे के साथ निकली मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की बारात, भाभी श्लोका ने की मस्ती तो स्टार्स ने खूब लगाई रौनक

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Jul, 2024 10:06 PM

celebs and shloka mehta danced at anant ambani barat videos viral

आज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपने कई सालों के प्यार राधिका मर्चेंट के हो जाएंगे। पिछले कई दिनों से देश में कपल की शादी की धूम मची हुई है और आज दोनों के दिल एक हो जाएंगे। अनंत अंबानी अपनी फैमिली और दोस्तों संग धूम धड़ाके के साथ...

बॉलीवुड तड़का टीम. आज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपने कई सालों के प्यार राधिका मर्चेंट के हो जाएंगे। पिछले कई दिनों से देश में कपल की शादी की धूम मची हुई है और आज दोनों के दिल एक हो जाएंगे। अनंत अंबानी अपनी फैमिली और दोस्तों संग धूम धड़ाके के साथ राधिका मर्चेंट के घर बारात लेकर पहुंच चुके हैं, जहां बॉलीवुड सेलेब्स भी बाराती बन खूब झूमते नजर आए। अब अनंत की बारात के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।

 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी सिर पर मैरून पगड़ी सजाए और ओरेंज शेरवानी पहन राधिका के दूल्हा बने हैं। उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है। देवर की शादी में उनकी भाभी श्लोका मेहता गानों पर खूब मस्ती करती दिखी रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं उनकी बारात में WWE रेसलर और हॉलीवुड स्टार जॉन सीना, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास सहित कई सितारे झूमते-नाचते नजर आ रहे हैं।

 

 विदेश से शादी अटेंड करने मुंबई आईं प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग फूल टशन में दिख रही है। निक जोनास, अनिल कपूर और आकाश अंबानी के साथ गोविंदा के गाने 'मैं तो रस्ते से जा रहा था' पर नाचते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी की वेडिंग से छोटे से छोटे वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!