Video: बड़े से बैलून में कैद हुए दूल्हा-दुल्हन, ऊपर खड़ी होकर करतब दिखाने लगी डांसर

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 May, 2024 05:12 PM

bride and groom locked inside the balloon and dancer do stunt

आज कल शादियों में लोग अलग करने के लिए कई बार कुछ अजीबोगरीब कर जाते हैं। कभी वरमाला ड्रोन से आती है, तो कभी दूल्हा-दुल्हन जमीन फाड़ कर निकलते हैं।  ऐसी एक्सपेरिमेंट्स के बीच कभी-कभी सिचुएशन ऑकवर्ड हो जाती है। अब एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है...


मुंबई: आज कल शादियों में लोग अलग करने के लिए कई बार कुछ अजीबोगरीब कर जाते हैं। कभी वरमाला ड्रोन से आती है, तो कभी दूल्हा-दुल्हन जमीन फाड़ कर निकलते हैं।  ऐसी एक्सपेरिमेंट्स के बीच कभी-कभी सिचुएशन ऑकवर्ड हो जाती है। अब एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हा दुल्हन एक बड़े से गुब्बारे में कैद नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर Wedding Couple नाम के पेज से शेयर हुए इस वीडियो में जयमाला की स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन एक बड़े से बैलून के अंदर बंद नजर आ रहे हैं।

 

 

इतना ही नहीं इस बॉल के ऊपर एक महिला चढ़ कर अपना करतब दिखाते हुए डांस भी कर रही है। महिला अपने मुंह में जलते अंगारे रखती है और फिर उसे निगल जाती हैष वह खड़ी होकर बड़े आराम से ‘बाबुल का ये घर बहना' गाने पर डांस करती दिखती है। इस दौरान जहां फंक्शन में पहुंचे सभी लोग इस अनोखे डांस परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते दिखते हैं। वहीं दूल्हा-दुल्हन चुपचाप खड़े होकर कभी ऊपर तो कभी नीचे देख रहे होते हैं। वीडियो को देखने वाले लोगों का कहना है कि शादी को ग्रैंड दिखाने के चक्कर में इसे मजाकिया बना दिया गया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!