तोहफा हो तो ऐसा...शादी में ससुर ने दुल्हे को दिया कोल्डप्ले का टिकट, खुशी के मारे दुल्हन की निकली चीख

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Sep, 2024 05:54 PM

bride and groom get coldplay tickets as wedding gifts

Gift एक ऐसा जरिया जिस के जरिए हर व्यक्ति अपनी भावनाएं प्रकट करता है। यही वजह है कि कोई भी खास मौका हो तो इंसान अपने पसंदीदा व्यक्ति को गिफ्ट देता है। खासतौर से उस मामले में जब ये गिफ्ट शादी से जुड़ा हो। कहा जाता है कि बात तोहफों की हो, तो उसमें...

मुंबई: Gift एक ऐसा जरिया जिस के जरिए हर व्यक्ति अपनी भावनाएं प्रकट करता है। यही वजह है कि कोई भी खास मौका हो तो इंसान अपने पसंदीदा व्यक्ति को गिफ्ट देता है। खासतौर से उस मामले में जब ये गिफ्ट शादी से जुड़ा हो। कहा जाता है कि बात तोहफों की हो, तो उसमें जितना पर्सनल टच जोड़ेंगे उतना ज्यादा वो खास बन जाएगा।हाल ही में शादी से जुड़े गिफ्ट का एक मामला सामना आया है। इस मामले में एक ससुर जी सबका दिल जीत ले गए हैं। उन्होंने बेटी की शादी में अपने दामाद को लिफाफे में ऐसी चीज दे डाली जिसे देख दुल्हन की चीख निकल गई और किसी को भी इस बात पर जरा भी शक हो, तो वो इस दूल्हे और दुल्हन का वीडियो देख ले।

 

वायरल वीडियो में दूल्हे को ससुराल वालों की तरफ से मिला लिफाफा खोलकर चेक करते देखा जा सकता है। वो इसे बड़ी सावधानी से खोलता है और फिर उसमें से एक पेपर निकालता है। इसे देखते ही उसके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ जाती है। जब दुल्हन की इस पर नजर पड़ती है, तो वो भी शॉक्ड हो जाती है। लिफाफे में से जो पेपर का टुकड़ा निकला वो असल में कोल्ड प्ले के कॉन्सर्ट का टिकट था जो फरवरी के महीने में होने जा रहा है। इसे देखते ही खुशी से फूले दूल्हे ने जहां ससुर से हाथ मिलाया। वहीं दुल्हन ने खुशी से चीखते हुए अपने पापा का हाथ पकड़ लिया।
 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!