गर्लफ्रेंड का हाथ थाम स्पाॅट हुए ब्रैड पिट,ऑफ शोल्डर शाॅर्ट ड्रेस में हसीन लगी इनेस डी रामोन

Edited By Smita Sharma, Updated: 14 Jun, 2025 03:39 PM

brad pitt spotted with his girlfriend ines de ramon

हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट इन दिनों इनेस डी रामोन को डेट कर रहे हैं। हाल ही में इस प्यारे कपल को डिनर डेट के दौरान स्पाॅट किया गया। लुक की बात करें तो ब्रैड पिट लैवेंडर सिल्क की शर्ट और ब्लैक पैंट में हैंडसम लगे। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ऑफ शोल्डर...

लंदन: हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट इन दिनों इनेस डी रामोन को डेट कर रहे हैं। हाल ही में इस प्यारे कपल को डिनर डेट के दौरान स्पाॅट किया गया। लुक की बात करें तो ब्रैड पिट लैवेंडर सिल्क की शर्ट और ब्लैक पैंट में हैंडसम लगे।

PunjabKesari

वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ऑफ शोल्डर शाॅर्ट ड्रेस में कहर ढा रही हैं। मिनिमल मेकअप और ग्लोसी लिप्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हाथों में हाथ थामें कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 
 

PunjabKesari
गौरतलब है कि ब्रैड पिट ने इसी साल अप्रैल में छह हफ्तों की शूटिंग के लिए न्यूजीलैंड जाने से ठीक पहले इनेस डी रामोन को शादी के लिए प्रपोज किया था। 

PunjabKesari


रामोन जूलरी डिजाइनर हैं। रामोन भी तलाकशुदा हैं। उन्‍होंने 2022 में 'द वैम्पायर डायरीज' फेम पॉल वेस्ले से शादी के तीन साल बाद तलाक लिया था। वहीं ब्रैड पिट की बात करें तो उन्होंने सबसे पहले एक्‍ट्रेस जेनिफर एनिस्टन से साल 2000 में शादी की थी। लेकिन 2005 में 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' की शूटिंग के दौरान एंजेलिना जोली से उनकी नजदीकियां बढ़ गईं। अक्टूबर 2005 में दोनों का यह रिश्‍ता टूट गया। 


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!