Border 2: Sunny Deol की फौज में हुई Diljit Dosanjh की धमाकेदार एंट्री, Varun के साथ मिलकर छुड़ाएंगे पाकिस्तान के छक्के

Edited By Shivani Soni, Updated: 07 Sep, 2024 04:39 PM

border 2 diljit dosanjh s explosive entry in sunny deol s army

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सनी देओल की अगली फिल्म  'बॉर्डर 2' इन दिनों सुर्खियों में है। सनी देओल ने दो महीने पहले इस फिल्म की घोषणा की थी, जो 1997 में आई उनकी फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। सनी देओल ने अपने ऐलान में कहा था कि एक फौजी अपने 27 साल...

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सनी देओल की अगली फिल्म  'बॉर्डर 2' इन दिनों सुर्खियों में है। सनी देओल ने दो महीने पहले इस फिल्म की घोषणा की थी, जो 1997 में आई उनकी फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। सनी देओल ने अपने ऐलान में कहा था कि एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने के लिए लौट रहा है। इस ऐतिहासिक फिल्म को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया जा रहा है, और इस फिल्म से जुड़ी नई जानकारियाँ लगातार सामने आ रही हैं।

PunjabKesari

हाल ही में, इस फिल्म से जुड़े नए अपडेट्स लगातार सामने आ रहे हैं।  मेकर्स ने पहले ही वरुण धवन की फिल्म में शामिल होने की खबर दी थी, और अब दिलजीत दोसांझ की एंट्री ने इस परियोजना को और भी आकर्षक बना दिया है। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्टर साझा किया, जिसमें लिखा है: 'बहादुरों से बहादुर, इस सबसे बड़ी जंग में शामिल होने के लिए एक साथ आ रहे हैं। टी सीरीज और जेपी फिल्म्स इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ का स्वागत करते हैं।'

PunjabKesari

पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पहली गोली दुश्मन चलाएगा और आखिरी गोली हम। इतनी पावरफुल टीम के साथ खड़ा होकर गर्व महसूस कर रहा हूं।' दिलजीत की इस एंट्री से फैंस में खासा उत्साह है। एक यूजर ने लिखा, 'मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह फिल्म भी सुपरहिट होने वाली है दिलजीत भाई।' वहीं, एक और यूजर ने टिप्पणी की, 'यह देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। बॉर्डर फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। आपको बॉर्डर 2 में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

वहीं उनको आखिरी बार फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी। 'बॉर्डर 2' के साथ, दिलजीत की वापसी निश्चित रूप से दर्शकों के बीच एक नया रोमांच पैदा करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!