बॉबी डार्लिंग के तलाक की सुनवाई टली, पति ने शादी पर उठाए कई सवाल

Edited By Neha, Updated: 06 Mar, 2019 01:59 PM

bobby darling husband questions validity of wedding

जेंडर बदलवाकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली ''बॉबी डार्लिंग'' इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। फरवरी 2017 में ''बॉबी डार्लिंग'' ने बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी की थी।

मुंबई: जेंडर बदलवाकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली 'बॉबी डार्लिंग' इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। फरवरी 2017 में 'बॉबी डार्लिंग' ने बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी की थी। बीते दिनों बॉबी ने बांद्रा की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है। साथ ही पति से एलिमनी के रूप में 2 करोड़ रुपए और ओशिवारा में फ्लैट देने की मांग की है।

PunjabKesari

हाल ही में अब रमणीक ने इस शादी के वैध होने पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, सुनवाई 5 मार्च को बांद्रा फैमिली कोर्ट, मुंबई में की गई। जहां बॉबी अपनी एडवोकेट भावना जाधव के साथ उपस्थित थीं लेकिन रमणीक ने मेडिकल सर्टिफिकेट देकर सुनवाई से इंकार कर दिया। सुनवाई को अब एक महीने के लिए टाल दिया गया है।

PunjabKesari

रमणीक का दावा है कि उनकी शादी हिंदू मैरिज एक्ट के हिसाब से सही नहीं है क्योंकि इस एक्ट के हिसाब से शादी तभी वैध होती है जब शादी एक महिला और पुरुष के बीच में हो। रमणीक भोपाल बेस्ड बिजनेसमैन हैं । 

PunjabKesari

बता दें कि बॉबी ने साल 2015 में सेक्स चेंज सर्जरी करवाई थी और औरत बन गईं। बॉबी ने रमणीक को 2 साल तक डेट करने के बाद भोपाल में शादी रचाई। शादी के 1 साल बाद ही बॉबी और रमणीक के बीच खटपट की खबरें आने लगी थीं। बॉबी ने सितंबर 2017 में अपने पति पर घरेलू हिंसा और अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप लगाते हुए दिल्ली में FIR दर्ज करवाई थी, जिसके बाद मई 2018 में रमणीक को गिरफ्तार किया गया था।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!