‘ब्लैक पैंथर’ फेम एक्ट्रेस का 72 की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Aug, 2024 09:42 AM

black panther fame actress connie chiume dies at 72

. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर आई है।  “ब्लैक पैंथर” फेम एक्ट्रेस कोनी च्यूम (Connie Chiume) का 72 की उम्र में निधन हो गया है। ब्लैक पैंथर शो में उन्होंने अपने किरदार से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी। हालांकि, अब उनके निधन की खबर ने उनके...

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर आई है।  “ब्लैक पैंथर” फेम एक्ट्रेस कोनी च्यूम (Connie Chiume) का 72 की उम्र में निधन हो गया है। ब्लैक पैंथर शो में उन्होंने अपने किरदार से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी। हालांकि, अब उनके निधन की खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। वे सोशल मीडिया के जरिए कोनी को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari


कोनी च्यूम के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है और बताया कि 6 अगस्त को एक्ट्रेस का गार्डन सिटी अस्पताल में निधन हो गया। साथ ही उन्होंने इस मुश्किल समय में लोगों से गोपनीयता की मांग की है।  


बता दें, कोनी च्यूम ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्मों और शोज में काम किया, लेकिन सबसे ज्यादा फेम उन्हें शो “ब्लैक पैंथर” जिसका सीक्वल साल 2022 में आया था। इसमें उन्होंने आदिवासी नेता ज़वावारी की भूमिका निभाई थी और लोगों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टीवी नाटक “गोमोरा” सहित मंच और स्क्रीन दोनों पर कई क्रेडिट हासिल किए थे।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!