10 महीने की हुईं बिपाशा-करण की बेटी, अपना फेवरेट केक काटने के लिए बेहद उत्सुक दिखीं देवी

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Sep, 2023 05:06 PM

bipasha karan daughter turns 10 months old devi cuts her favorite cake

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 12 सितंबर को 10 महीने की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटी के 10 महीने की होने का खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने इस मौके पर देवी का मनपसंद केक अरेंज किया और सेलिब्रेशन का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया। फैंस 10...

बॉलीवुड तड़का टीम. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 12 सितंबर को 10 महीने की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटी के 10 महीने की होने का खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने इस मौके पर देवी का मनपसंद केक अरेंज किया और सेलिब्रेशन का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया। फैंस 10 महीनों की देवी के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

 

PunjabKesari

बिपाशा बसु ने बेटी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें नन्ही देवी पिंक फ्रॉक, पिंक हेयरबैंड और मैचिंग जूते पहने बेड पर खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, 'हमारा पुडिंग आज 10 महीने का हो गया।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

इसके अलावा बिपाशा ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर बेटी के बर्थडे की कुछ झलकियां कीं। एक्ट्रेस ने अपनी लाडो के 10 मंथ बर्थडे पर खरगोश वाला एक क्यूट सा केक अरेंज किया, जिसे स्मैश करने के लिए देवी काफी उत्सुक थी। एक वीडियो के साथ बिपाशा ने लिखा-देवी के द्वारा इस केक को स्मैश होने से बचाना बेहद मुश्किल था।

 

PunjabKesari


बता दें, बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को बेटी देवी को जन्म दिया था। शादी के छह साल बाद करण ग्रोवर के पहले बच्चे का स्वागत कर एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!