9 महीने की बेटी पर चिल्लाई बिपाशा बसु! बोलीं- 'मैंने एक गुंडी पैदा की', जानें ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Jul, 2023 04:05 PM

bipasha basu shouted at her 9 month old daughter devi

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी लाडली  संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। बिपाशा ने पिछले साल नवंबर में बेटी देवी को जन्म दिया था, जो अब 9 महीने की हो गई है। कपल की लाडली जैसे-जैसे बड़ी हो रही है, खूब शरारतें और मस्ती करती हैं। हाल ही में...

बॉलीवुड तड़का टीम. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी लाडली  संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। बिपाशा ने पिछले साल नवंबर में बेटी देवी को जन्म दिया था, जो अब 9 महीने की हो गई है। कपल की लाडली जैसे-जैसे बड़ी हो रही है, खूब शरारतें और मस्ती करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी बेटी ने उनके नाक में दम कर दिया।

PunjabKesari

 

दरअसल, बिपाशा बसु ने हाल में अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी संग मस्ती का एक वीडियो शेयर किया। इसमें बिपाशा अपने बेड लेटे हुए बेटी संग खेल रही हैं। देवी ने प्रिंटेड नीला ड्रेस पहना हुआ है। इस वीडियो को कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “मेरी दुष्टु मिष्टी देवी के साथ कुश्ती करते हुए।” 


वीडियो में देखा गया कि देवी अपनी मां की नाक दबा रही थीं और बार-बार उनके बाल खींच रही थी। इस पर बिपाशा प्यार से चिल्लाते हुए कहती हैं, “मैंने एक गुंडी बच्ची पैदा कर दी।” वहीं, दूसरी इंस्टा स्टोरी में बिपाशा ने देवी की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “माय लिटिल फैशनिस्टा।” 

 

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी के 6 साल बाद, 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसके साथ कपल बेहद खुश है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!