बिपाशा-करण ने सेलिब्रेट किया देवी का 8 मंथ बर्थडे, लाडो को बाहों में लिए मम्मी-पापा के चेहरे पर दिखी प्यारी मुस्कान

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Jul, 2023 10:14 AM

bipasha basu karan singh grover celebrates devi s 8th month birthday

बी-टाउन कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 8 महीने की हो गई है। लाडली के 8 महीने की होने पर कपल ने खास सेलिब्रेशन रखा और मौके को धूमधाम से सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की है। देवी के 8 मंथ सेलिब्रेशन की...

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 8 महीने की हो गई है। लाडली के 8 महीने की होने पर कपल ने खास सेलिब्रेशन रखा और मौके को धूमधाम से सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की है। देवी के 8 मंथ सेलिब्रेशन की तस्वीर को यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


बिपाशा और करण ने सेलिब्रेशन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और लिखा- अपनी बेबी गर्ल का 8वें महीने का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बिपाशा और करण अपनी लाडली बेटी को बाहों में थामे हुए हैं और देवी को प्यार से निहार रहे हैं। इस दौरान कपल के चेहरे पर प्यारी मुस्कान है। वहीं नन्ही देवी इस दौरान व्हाइट फ्रॉक और बालों पर व्हाइट हेयरबैंड लगाए बेहद प्यारी लग रही हैं। हालांकि, फोटो में उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा।

 

बता दें, बिपाशा बसु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी के 6 साल बाद कपल ने नवंबर 2022 में लाडली बेटी देवी का स्वागत किया, जो अब पूरे 8 महीने की हो गई है। घर में बेटी के आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!