चूड़ियां और लहंगा पहन नवरात्रि की तैयारी में बिजी बिपाशा बसु की 3 साल की बेटी, 'ढोली तारो ढोल बाजे' गाने पर देवी ने किया डांडिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Sep, 2025 01:32 PM

bipasha basu 3 year old daughter devi plays dandiya prepares for navratri

बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बिपाशा अक्सर बेटी देवी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बिपाशा अक्सर बेटी देवी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर भी अपनी लाडली को खूब संस्कार दे रहे हैं और उसे हर तीज-त्योहार की अहमियत सिखा रहे हैं।तभी तो, जहां गणेश चतुर्थी पर बिपाशा की बेटी ने खुद अपने हाथों ने गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई।

PunjabKesari

वहीं अब वह नवरात्रि की तैयारियों में जुट गई है। 3 साल की देवी छुटकू सा लहंगा पहने हुए डांडिया खेल रही हैं।बिपाशा ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें बेटी देवी झूम रही है और हाथ में फूल लिए हैं, जिन्हें बरसा रही है। हाथों में छोटी-छोटी रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनी हुई हैं।

 

PunjabKesari

एक तस्वीर में देवी थाली में सारा सामान लेकर बैठी और पूजा की तैयारी करती नजर आई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

 

बिपाशा बसु ने बेटी देवी की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं। एक वीडियो में देवी 'ढोली तारो ढोल बाजे' गाने पर डांडिया खेलती दिखी। बिपाशा ने वीडियो शेयर कर नजर वाला इमोजी बनाया और साथ में लिखा- 'हैप्पी नवरात्रि।'  बिपाशा की बेटी का यह अंदाज देख फैंस खुशी से झूम उठे और उन्होंने नन्ही परी पर खूब प्यार लुटाया। बिपाशा बसु ने कुछ समय तक करण सिंह ग्रोवर को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी कर ली थी। शादी के बाद 2022 में वो बेटी देवी के पैरेंट्स बने।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!