Bigg Boss की कंटेस्टेंट का भयानक एक्सीडेंट, चकनाचूर हुई कार

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Oct, 2024 02:12 PM

bigg boss telugu 7 subhashree rayaguru meets with accident

मनोरंजन जगत से आए दिन कोई ना कोई बुरी खबर आ रही है। बीते दिनों जहां गोविंदा हादसे का शिकार हो गए थे। वहीं आज सुबह बॉलीवुड सिंगर तुलसी कुमार के साथ एक हादसा हुआ है जिसमें वो बाल-बाल बची हैं। इसी बीच अब एक और स्टार के साथ हादसा हो गया है। बिग बाॅस के...

मुंबई: मनोरंजन जगत से आए दिन कोई ना कोई बुरी खबर आ रही है। बीते दिनों जहां गोविंदा हादसे का शिकार हो गए थे। वहीं आज सुबह बॉलीवुड सिंगर तुलसी कुमार के साथ एक हादसा हुआ है जिसमें वो बाल-बाल बची हैं। इसी बीच अब एक और स्टार के साथ हादसा हो गया है। बिग बाॅस के एक्स कंटेस्टेंट  के साथ बहुत ही खतरनाक हादसा हुआ है।

PunjabKesari


तेलगु के 'बिग बॉस सीजन 7'  की कंटेस्टेंट सुभाश्री रायगुरु के साथ एक भयानक हादसा हुआ है।रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का 6 अक्टूबर को हैदराबाद के नागार्जुन सागर एरिया के पास एक्सीडेंट हुआ था हालांकि अभी ये नहीं पता चला है कि ये हादसा कैसे हुआ है।

PunjabKesari
 
मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार आदमी जो नशे में धुत था उसकी टक्कर एक्ट्रेस की गाड़ी से हो गई थी। वो आदमी अपोजिट साइड से आ रहा था और गाड़ी तो टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में किसी को भी ज्यादा चोट नहीं आई है। बाइक सवार को तो थोड़ी चोट जरूर लगी है लेकिन गाड़ी और बाइक दोनों ही चकनाचूर हो गई है।

हादसे की फोटो सामने आई हैं जिसमें दिखाई दे रहा है कि कार की हालत बहुत खराब हो गई है। ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि एक्सीडेंट कितना खतरनाक रहा होगा। 

सुभाश्री रायगुरु के काम की बात करें तो वो तेलुगु बिग बॉस 7 का हिस्सा थीं। इसके अलावा वह कई तेलुगु फिल्म में भी वो नजर आ चुकी हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!