‘बिग बॉस 19’ में टला बड़ा हादसा, लापरवाही से खतरे में पड़ी सभी की जान

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Sep, 2025 09:01 PM

big accident was averted in  bigg boss 19

सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में है। इस बीच शो से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सेट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया और सभी घरवालों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

मुंबई. सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में है। इस बीच शो से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सेट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया और सभी घरवालों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

सेट पर लग सकती थी आग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के सेट पर गैस खुली रह गई थी। यह हादसा इतना खतरनाक हो सकता था कि पूरा सेट आग की चपेट में आ जाता और सभी कंटेस्टेंट्स की जान पर बन सकती थी। हालांकि, वक्त रहते गलती पकड़ में आ गई और बड़ी अनहोनी टल गई।

PunjabKesari

 

कैप्टन बसीर अली भड़के

उस समय घर के कैप्टन बसीर अली थे। जब उन्हें इस लापरवाही की जानकारी मिली तो वह गुस्से से आगबबूला हो गए और सभी घरवालों पर नाराज़गी जताई। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की छोटी-सी गलती भी बहुत बड़ा हादसा बन सकती है, जिसे कभी भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब ‘बिग बॉस’ के घर में ऐसी घटना हुई हो। सीजन 15 में भी किचन में खाना बनाते समय आग लगने जैसी स्थिति बन गई थी। कई बार शो में इस तरह के हादसे होते-होते बचे हैं।

 
  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!