न्यूयॉर्क की सड़कों पर छाया बियांका सेंसोरी का बोल्ड लुक, पति कान्ये वेस्ट संग स्टाइलिश अंदाज में आईं नजर

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Jun, 2025 05:55 PM

bianca censori spotted with husband kanye west in bold look of new york streets

ऑस्ट्रेलियाई आर्किटेक्ट और फैशन आइकन बियांका सेंसोरी ने एक बार फिर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में बियांका अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ न्यूयॉर्क सिटी की सड़कों पर घूमती नजर आईं। दोनों को सोहो इलाके में शॉपिंग करते...

न्यूयॉर्क. ऑस्ट्रेलियाई आर्किटेक्ट और फैशन आइकन बियांका सेंसोरी ने एक बार फिर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में बियांका अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ न्यूयॉर्क सिटी की सड़कों पर घूमती नजर आईं। दोनों को सोहो इलाके में शॉपिंग करते हुए देखा गया, जहां बियांका के बोल्ड अवतार ने हर किसी का ध्यान खींचा। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


30 वर्षीय बियांका ने हमेशा की तरह ही इस बार भी एक अल्ट्रा-रेवीलिंग ब्लैक आउटफिट चुना। उन्होंने स्किंपी ब्लैक अंडरवियर के साथ फुल स्लीव्स का फिटेड टॉप पहना, जो उनके स्टाइल स्टेटमेंट को और भी ज्यादा बोल्ड बनाता नजर आया।

PunjabKesari


इसके साथ उन्होंने ब्लैक हाई हील्स पहनी, जिनमें पतले स्ट्रैप्स घुटनों तक लिपटे हुए थे। यह फुटवियर उनके ओवरऑल लुक में एलीगेंस और एटीट्यूड दोनों ला रहे थे।

PunjabKesari

इस आउटिंग के दौरान बियांका ने कोई बैग कैरी नहीं किया, बल्कि सिर्फ अपना स्मार्टफोन हाथ में लिए नजर आईं। यह उनके मिनिमलिस्ट लेकिन हाई-इम्पैक्ट लुक को दर्शाता है।

PunjabKesari

हाल के दिनों में बियांका न्यूयॉर्क ट्रिप के दौरान कई बार ऐसे एडवेंचरस और एक्सपेरिमेंटल फैशन में नजर आ चुकी हैं। उनका ये लेटेस्ट लुक फैशन प्रेमियों के बीच और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन गया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!