अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, 65 करोड़ में बिके फिल्म के ग्लोबल म्यूजिक और हिंदी टीवी राइट्स!

Edited By suman prajapati, Updated: 12 May, 2023 04:26 PM

bhushan kumar bought pushpa 2 global music and hindi tv rights for 65 crore

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पुष्पा द राइज से छा जाने के बाद अब जल्द ही दर्शकों के लिए पुष्पा 2 द रूल ला रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटड हैं। बीते दिनों फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी जारी हुई था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब...

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पुष्पा द राइज से छा जाने के बाद अब जल्द ही दर्शकों के लिए पुष्पा 2 द रूल ला रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटड हैं। बीते दिनों फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी जारी हुई था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब खबर आई है कि पुष्पा 2 के ग्लोबल म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट टीवी राइट्स भूषण कुमार ने 65 करोड़ में खरीद लिए हैं।

 

'पुष्पा 2 द रूल' कई भाषाओं में रिलीज होगी, जिसके राइट्स रिकॉर्ड रकम में बेचे गए हैं। इससे पहले निर्माता भूषण कुमार पुष्पा 2 के संगीत पर दांव लगा चुके हैं। 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भूषण कुमार ने पुष्पा 2 के वैश्विक संगीत अधिकार, जिसमें सभी भाषाओं में संगीत शामिल है, और हिंदी सैटेलाइट टीवी अधिकार  65 करोड़ में खरीदे हैं। यह पहली बार है कि किसी फिल्म के संगीत और सैटेलाइट राइट्स इतनी बड़ी रकम में खरीदे गए हैं।

 

PunjabKesari

 

इससे पहले साउथ की सुपरहिट और सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल बाहुबली 2 और आरआरआर के ऑडियो राइट्स के लिए फिल्ममेकर एसएस राजामौली को 10 से 25 करोड़ के बीच मिले थे। ऐसे में पुष्पा 2 ने इन फिल्मों को पछाड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी।

 

बता दें, पुष्पा 2 का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!