चिराग पासवान पर दिल हारी भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे, बोलीं- 'यार ये बंदा कितना क्यूट है'

Edited By Parminder Kaur, Updated: 16 Jun, 2024 01:33 PM

bhojpuri actress nisha dubey in love with chirag paswan

लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के बाद से कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। चिराग पासवान को बिहार में पांच सीट दी गई थी और पांचों पर उन्होंने जीत हासिल की। चिराग तस्वीरें और वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं,...

मुंबई. लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के बाद से कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। चिराग पासवान को बिहार में पांच सीट दी गई थी और पांचों पर उन्होंने जीत हासिल की। चिराग तस्वीरें और वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं, जिन्हें देखकर फीमेल फैंस दीवानी हो गईं हैं। हर लड़की चिराग को अपना क्रश बता रही हैं। वहीं एक भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे भी चिराग पर दिल हार बैठी है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर सरेआम प्यार का इजहार कर दिया है। 

PunjabKesari
वीडियो में चिराग मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करते नजर आ रहे हैं। रील में सबसे पहले निशा दिखाई देती है और बैकग्राउंड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक डायलॉग सुनाई देता है कि 'औरत को आखिर चाहिए क्या?' इसके बाद चिराग का वीडियो आ जाता है, जिसमें वो अपना नाम लेते दिख रहे हैं। इसके बाद चिराग का मासूम चेहरा और हंसी के कई शटॉस दिख रहे हैं। पूरे वीडियो में गाना चल रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निशा दुबे ने लिखा- 'क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट क्यों है।' फैंस इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें निशा दुबे भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उनका नाम पहले भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के साथ जुड़ चुका है। दोनों की नजदीकियों की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया। अब 25 साल की एक्ट्रेस 41 साल के चिराग पासवान के प्यार में दिख रही है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!