Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Jan, 2018 11:27 AM

ये कॉमेडियन भारती सिंह की बड़ी बहन पिंकी हैं। भले भारती और पिंकी जुड़वा की तरह दिखती हों, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। एक उम्र में छोटी है तो दूसरी उम्र में बड़ी है।
मुंबई: ये कॉमेडियन भारती सिंह की बड़ी बहन पिंकी हैं। भले भारती और पिंकी जुड़वा की तरह दिखती हों, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। एक उम्र में छोटी है तो दूसरी उम्र में बड़ी है। हाल ही में भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बड़ी बहन के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें भारती ने इमोशनल होकर संदेश लिखा है।
भारती सिंह और उनकी बड़ी बहन पिंकी सिंह के बीच जो अंतर है वो किसी के लिए देखकर बताना मुश्किल है। दोनों बहनों की लंबाई ही नहीं ब्लकि शरीर की बनावट और फीचर्स भी एक ही जैसा दिखते हैं।

आपको बताते हैं कि दोनों के चेहरे में क्या अंतर है। दरअसल जब आप ध्यान देंगे तो पिंकी सिंह की गाल के बायीं ओर एक तिल दिखाई देगा जबकि भारती के फेस पर ऐसा कुछ भी नहीं है।

दोनों बहनें अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते देखीं जा सकती हैं।

भारती की बहन पिंकी सिंह की एक बेटी है जिसे आप भारती के साथ मौज करते देख सकते हैं।
