डिलीवरी से पहले पति संग मां दुर्गा के दरबार पहुंची Devoleena, साड़ी में खूबसूरत दिखीं Mom To Be

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Oct, 2024 05:21 PM

before delivery devoleena bhattacharjee visits durga pandal with husband

11 अक्टूबर को को पूरे देश में राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी इस पावन पर्व की धूम है और ऐसे में सेलेब्स भी इस दिन पर अपने दोस्तों और फैंस को बधाई दे रहे हैं। हाल ही में Mom To Be देवोलीना भट्टाचार्य पति शानवाज शेख संग मां दुर्गा...


मुंबई: 11 अक्टूबर को को पूरे देश में राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी इस पावन पर्व की धूम है और ऐसे में सेलेब्स भी इस दिन पर अपने दोस्तों और फैंस को बधाई दे रहे हैं। हाल ही में Mom To Be देवोलीना भट्टाचार्य पति शानवाज शेख संग मां दुर्गा के दरबार पहुंची।

PunjabKesari

 वो कई सारे सांस्कृतिक समारोहों में शामिल हुईं और मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा। इंस्टाग्राम पर देवोलीना ने पंडाल में अपने पति के साथ पोज देते हुए कई सारी फोटोज शेयर की हैं। लुक की बात करें तो Devoleena Bhattacharjee बैंगनी रंग की साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं।

PunjabKesari

उन्होंने सोने के गहनों से लुक को पूरा किया था। तस्वीरों में देवोलीना भट्टाचार्जी का प्रेग्नेंसी ग्लो चेहरे पर काफी निखरकर आ रहा है। इस साड़ी में देवोलीना अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'शुभो नोवोमी।'

PunjabKesari

इससे पहले देवोलीना ने बेहद ही प्यारा सा फोटोशूट करवाया था। फोटोशूट में उन्होंने सफेद और लाल बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी, जिसके साथ गहने भी पहने हुए थे। पहली फोटो में वह एक मिट्टी का दीपक पकड़े हुए हैं जबकि अगली फोटो में काले और सफेद शॉट में वह धुनाची के साथ दिखाई दे रही हैं। आखिरी फोटो में, वह गर्व से अपना बेबी बंप दिखा रही हैं।

PunjabKesari

पोस्ट के साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा, 'मां दुर्गा का प्रचुर आशीर्वाद आपके जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए। आपको एवं आपके परिवार को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। अष्टमी की शुभकामनाएं।'

PunjabKesari


बता दें कि साल 2022 में देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने जिम ट्रेनर शहनवाज संग कोर्ट मैरिज की थी। शादी के 2 साल बाद एक्ट्रेस माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं।

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!