BB OTT 3: बिग बॉस के घर से होगा Vishal Pandey का पत्ता साफ? मेकर्स के पोस्ट ने मचा दी खलबली

Edited By Shivani Soni, Updated: 28 Jul, 2024 11:48 AM

bb ott 3 will vishal be eliminated from bigg boss house

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' काफी चर्चा में चल रहा है। इस बार शो में आए सभी कंटेस्टेंट किसी ना किसी विवाद की वजह से सुर्खियां बटोर रहे है। हाल ही में मेकर्स की तरफ से की गई एक पोस्ट से खलबली मच गई है। दरअसल 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के मेकर्स ने बुधवार को...

मुंबई: 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' काफी चर्चा में चल रहा है। इस बार शो में आए सभी कंटेस्टेंट किसी ना किसी विवाद की वजह से सुर्खियां बटोर रहे है। हाल ही में मेकर्स की तरफ से की गई एक पोस्ट से खलबली मच गई है। दरअसल 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के मेकर्स ने बुधवार को विशाल पांडे, लव कटारिया और शिवानी कुमारी को सपोर्ट करने और वोटिंग करने के लिए पोस्ट शेयर की थी, लेकिन इस पोस्ट में विशाल की जो फोटो पोस्ट की गई उसमें एविक्शन का ऐलान कर दिया गया। अब इस पोस्ट को मेकर्स ने बाद में डिलीट भी कर दिया। ऐसे में पोस्ट को देखने के बाद फैंस मेकर्स पर बुरी तरह भड़क गए हैं, विशाल पांडे का नाम के आगे 'एविक्टेड' लिखा था। इसके बाद ये पोस्ट देख सोशल मीडिया पर लोगों के बीच खलबली मच गई।

 

PunjabKesari

बता दें, सोशल मीडिया पर अब इसी पोस्ट की चर्चा हो रही है। उनके एक फैन ने लिखा, 'सब जोक लगता है क्या? या तो जियो सिनेमा ने खुद को एक्सपोज कर दिया। या फिर वो विशाल के नाम पर ज्यादा चर्चा चाहते हैं। आप गंदा खेल रहे हैं। एक और ने लिखा, 'मुझे लगता है कि ये मजाक था, लेकिन जियो सिनेमा के इस पोस्ट ने खुलासा कर दिया कि स्क्रिप्ट पहले से तैयार है। उन्होंने पोस्टर बनाया और पोस्ट भी किया। अच्छी स्क्रिप्ट है। मेकर्स तुमने विशाल का एलिमिनेशन तक प्लान कर दिया।'

PunjabKesari

इस बीच अब आने वाले एपिसोड में ही खुलासा हो जाएगा कि क्या वाकई विशाल पांडे एविक्ट होते हैं या फिर मेकर्स ने ऐसा जानबूझकर ट्विस्ट लाने के लिए किया था. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में टॉप 5 में कौन-कौन एंट्री लेता है और इन 5 में से कौन एक इस सीजन की ट्रॉफी अपने घर लेकर जाएगा. 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!