BB 16 फेम अर्चना गौतम और उनके पिता के साथ बदसलूकी, बीच सड़क बदमाशों ने की धक्का मुक्की और खींचे बाल

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Sep, 2023 02:03 PM

bb 16 fame archana gautam and her father misbehaved by miscreants

बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अर्चना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस और उनके पिता के साथ काफी बदसलूकी की जा रही है। इस वीडियो को देखने के बाद अर्चना के फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अर्चना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस और उनके पिता के साथ काफी बदसलूकी की जा रही है। इस वीडियो को देखने के बाद अर्चना के फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

   

 


दरअसल, अर्चना गौतम अपने पिता के साथ 29 सितंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में 'आलाकमान' से मिलने के लिए एक आवेदन जमा करने गईं थी। इस दौरान वे संसद में महिला विधेयक पारित होने पर प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देना चाहती थीं।

 

इस बीच कुछ बदमाश कार्यालय के बाहर इकट्ठे हो गए और अर्चना व उनके पिता के साथ मारपीट करने लगे। भीड़ में उनके बाल खींचे गए और धक्का-मुक्की भी की गई।  

 

अर्चना गौतम का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। वह महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी अध्यक्ष खरगे और प्रियंका गांधी को बधाई देने आई थीं पर उन्हें और उनके पिता को वहां एंट्री नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मैं आगे लड़ाई लड़ूंगी। मैं ऐसे शांत बैठने वाली नहीं हूं। जो मेरे साथ हुआ है, वो बहुत गलत हुआ है।

 

गौरतलब है कि मार्च के महीने में अर्चना गौतम के पिता ने प्रियंका गांधी वाड्रा के पीए यानी निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ मेरठ के परतापुर थाने में केस दर्ज कराया था। पिता का आरोप था कि संदीप सिंह ने उनकी बेटी अर्चना को जान से मारने की धमकी दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!