मां बनीं 'बार्बी' फेम मार्गोट रोबी, शादी के 8 साल बाद घर में गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Nov, 2024 11:06 AM

barbie star margot robbie and husband tom ackerley welcome baby boy

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लगातार गुड न्यूज आ रही हैं। इस साल ऋचा चड्ढा,दीपिका पादुकोण,दृष्टि धामी जैसी हसीनाओं के घर लक्ष्मी आईं। अब एक और हसीना मां बन गई है। जी हां,'बार्बी' फेम स्टार मार्गोट रोबी के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। मार्गोट रोबी...


लंदन: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लगातार गुड न्यूज आ रही हैं। इस साल ऋचा चड्ढा,दीपिका पादुकोण,दृष्टि धामी जैसी हसीनाओं के घर लक्ष्मी आईं। अब एक और हसीना मां बन गई है। जी हां,'बार्बी' फेम स्टार मार्गोट रोबी के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। मार्गोट रोबी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। बेटे की किलकारी गूंजने के बाद मार्गोट रोबी और उनके पति टॉम एकरले की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

PunjabKesari

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्गोट ने दो हफ्ते पहले बेटे को जन्म दिया है। उन्हें दो हफ्ते पहले लेबर पेन हुआ था और उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बेटा हुआ और अच्छी बात ये है कि मां और बेटा दोनों ही ठीक हैं। 

PunjabKesari


हालांकि रॉबी ने दो हफ्ते पहले बेटे को जन्म दिया है। लेकिन अभी तक उन्होंने अपने बेटे की झलक लोगों को दिखाई नहीं है। हालांकि उनके फैंस बच्चे को देखने के लिए बेकरार हो रहे हैं। अब ये तो देखने वाली बात ये है कि वो अपने बच्चे की फोटो अपने फैंस को कब दिखाने वाली हैं।

PunjabKesari

 मार्गोट रोबी-टॉम एकरलेकी पहली मुलाकात साल 2013 में हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के बायरन बे में एक प्राइवेट इवेंट में शादी कर ली। शादी के करीब 8 साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!