फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में रह रही थीं पोर्न स्टार, हुईं गिरफ्तार,भाई और बहन की तलाश में जुड़ी पुलिस

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Sep, 2024 09:35 AM

bangladeshi porn star riya barde arrested for staying illegally in india

महाराष्ट्र के उल्सानगर पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार कर लिया है।रिया को भारतीय पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। रिया बर्डे पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने का आरोप है। इस मामले में आईपीसी...

मुंबई: महाराष्ट्र के उल्सानगर पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार कर लिया है।रिया को भारतीय पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। रिया बर्डे पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने का आरोप है। इस मामले में आईपीसी 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

 

 रिया पर आरोप है कि वह बांग्लादेशी मूल की हैं और उनकी मां, भाई और बहन फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं। खास बात यह है बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी।

PunjabKesari
 

 

 पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई थीं और उसने कई पोर्न फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा रिया आरोही नाम से भी पोर्न इंडस्ट्री में जानी जाती हैं।

PunjabKesari

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने रिया के अलावा उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ ​​रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रविंद्र उर्फ ​​रियाज शेख और बहन रितु उर्फ ​​मोनी शेख को भी आरोपी बनाया है।पुलिस ने पाया कि रिया की मां और पिता दोनों फिलहाल कतर में रह रहे हैं जबकि पुलिस उसके भाई और बहन की भी तलाश कर रही है।

पूरा मामला तब सामने आया जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और देश में अवैध रूप से रह रही है। उन्होंने पुलिस में उसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की और तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!