Edited By Akash sikarwar, Updated: 11 Jan, 2020 05:48 PM

क्रिकेटर पीयूष चावला और युजवेंद्र चहल इस हफ्ते ''द कपिल शर्मा शो'' में पहुंचकर शो की शोभा बढ़ाएंगे। उनके फैंस टेलीविज़न पर उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हैं
बॉलीवुड तड़का डेस्क। क्रिकेटर पीयूष चावला और युजवेंद्र चहल इस हफ्ते 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचकर शो की शोभा बढ़ाएंगे। उनके फैंस टेलीविज़न पर उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हैं। कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और भारती सिंह ने दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, इस बात से हम सभी सहमत हैं।
हर वीकेंड सोनी टीवी शो ऑन एयर होने से पहले प्रोमो रिलीज करती है। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो जारी हुआ, जिसमें शो के कैरेक्टर बच्चा यादव को अर्चना पूरन सिंह को 'खिलाड़ी' कहते हुए देखा गया। अब इससे पहले कि आप कुछ और अनुमान लगाएं, हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों हुआ।

कीकू शारदा उर्फ बच्चा यादव ने युजवेंद्र चहल को खिलाडी, फिर पीयूष चावला को खिलाड़ी और फिर अर्चना पूरन सिंह को खिलाडी कहा, जिसके लिए कपिल ने बच्चा यादव को जवाब दिया और कहा, "अर्चना जी, कहां खेलती हैं?"
जबाब में बच्चा यादव फिर कहता है, "अर्चना जी खेलती नहीं तो सिद्धू जी को आउट कैसे किया?" इस बात पर हर कोई हंसने लगता है। खैर, यह पहली बार नहीं है जब शो में उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू की चर्चा की है, हमने अक्सर कृष्णा और कीकू को सिद्धू के बाहर निकलने पर अर्चना के साथ मजाक करते देखा है। नवजोत सिंह सिद्धू पिछले साल फरवरी से पहले अर्चना पूरन सिंह की जगह पर परमानेंट गैस्ट थे। इस हफ्ते 'द कपिल शर्मा शो' में जैकी श्रॉफ भी देखने को मिलेंगे।