'आप इसकी आत्मा हैं' आशीष चंचलानी ने परेश रावल से की 'हेरा फेरी 3' में लौटने की विनती, मायूसी भरे दिल से लगाई उम्मीद

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Jun, 2025 12:15 PM

ashish chanchlani requests paresh rawal to return as babu bhaiya in hera pheri 3

मई महीने में एक्टर परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने का ऐलान किया था। परेश रावल के इस कदम के बाद काफी बवाल मचा था। अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें बीच में फिल्म छोड़ने के कारण उन पर 25 करोड़ का केस कर दिया था। बाबू भैया के यूं अचानक...

मुंबई:  मई महीने में एक्टर परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने का ऐलान किया था। परेश रावल के इस कदम के बाद काफी बवाल मचा था। अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें बीच में फिल्म छोड़ने के कारण उन पर 25 करोड़ का केस कर दिया था। बाबू भैया के यूं अचानक जाने से हर कोई निराश हो गया था। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह वापस आ जाएं। यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने भी अपील की है कि वह फिल्म को दोबारा जॉइन कर लें क्योंकि वह फिल्म की आत्मा हैं।

PunjabKesari

आशीष सिंह नाम के यूजर ने लिखा- 'सर प्लीज एक बार फिर हेरा फेरी मूवी को जॉइन करने के बारे में सोचिए। आप इस फिल्म के हीरो हैं।' इस पर एक्टर ने लिखा था- 'नहीं, हेरा फेरी में तीन हीरो हैं।'

PunjabKesari

इसी पर यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने परेश रावल से कहा- 'परेश सर, मुझे यकीन है कि आप बाबू भैया से परेशान हो गए होंगे, यह आपके लिए एक मुश्किल स्थिति है जिसे कोई नहीं समझेगा। लेकिन हम सभी आपसे वाकई में वापस आने की गुजारिश करते हैं। आप सच में इस फ्रैंचाइजी की आत्मा हैं। मुझे उम्मीद है कि आप कोई रास्ता खोज लेंगे।'


बता दें कि एक वेबपोर्टल को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा था- 'बाबू भैया' का किरदार उनके गले का फंदा बन गया है। और इसके बाद ही उन्होंने इसे छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

 इस मूवी में अब परेश रावल की जगह पर पंकज त्रिपाठी का नाम सामने आ रहा है। हालांकि कुछ कंफर्म नहीं है। फिलहाल अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी इसमें नजर आएंगे जिनकी भूमिका पक्की है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!