दिग्गज एक्टर अरुण बाली 79 की उम्र में निधन..वाराणसी में आदिपुरुष का जबरदस्त विरोध..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Oct, 2022 05:34 PM

arun bali passed away read 10 big news from entertainment world

आज सुबह मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई।  दिग्गज एक्टर अरुण बाली अब इस दुनिया में नहीं रहे। अरुण बाली का 79 की उम्र में निधन हो गया। तो वहीं सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सी बीच...

बॉलीवुड तड़का टीम. आज सुबह मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई।  दिग्गज एक्टर अरुण बाली अब इस दुनिया में नहीं रहे। अरुण बाली का 79 की उम्र में निधन हो गया। तो वहीं सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सी बीच वाराणसी में फिल्म के खिलाफ सड़कों पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया और पुतले फूंके गए। तो एक तरफ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने महसा अमिनी की मौत पर विरोध कर रही ईरानी महिलाओं का समर्थन किया है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रहीं। तो ऐसे में आइए डालते हैं एक नजर आज की टॉप न्यूज पर...

 

वाराणसी में आदिपुरुष का विरोध, जलाए पुतले

 

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। हर तरफ आदिपुरुष को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच वाराणसी में फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ सड़कों पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय अवाम पार्टी के महिला पुरुष कार्यकर्ताओ ने सड़को पर प्रभास की फिल्म का और फिल्म के कलाकारों का पुतला फूंका है। विरोध करने वाले लोगों को कहना है कि ये फिल्म भारत को तोड़ने के लिए बनाई गई है।

 


Bigg Boss 16: साजिद खान की वजह से मंदाना करीमी ने छोड़ा बॉलीवुड!  

 

बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 16 जिस दिन से शुरू हुआ है तब से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। लोग लगातार बिग बॉस 16 के बारे में बात कर रहे हैं। वजह है फिल्ममेकर सादिज खान की शो में एंट्री। सादिज खान पर #MeToo के आरोप लगए हैं। उन पर एक-दो नहीं बल्कि कई औरतों ने गंभीर आरोप लगाए। ऐसे में जब साजिद खान कंटेस्टेंट बनकर आए तो लोगों को ये रास नहीं आया। आम जनता से लेकर कई स्टार्स ने मेकर्स पर सवाल उठाए। साजिद की एंट्री पर सवाल उठाने वालों में बिग बाॅस 9 फेम मंदाना करीमी का नाम भी शामिल है। मंदाना करीमी सादिज खान पर #MeToo के आरोप लगाने वाली औरतों में से एक हैं। हाल ही में मंदाना करीमी को लेकर खबर आई जिसमें कहा गया कि  'बिग बॉस 16'के घर में साजिद खान की एंट्री होने के बाद मंदाना करीमी ने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर दिया है। इस खबर को जिसने भी सुना वह हैरान था खुद मंदाना करीमी भी ये बात सुनकर थोड़ी शाॅक्ड हुईं। खबर वायरल होते ही मंदाना करीमी ने ट्वीट कर इस पर चुप्पी तोड़ी। 

 

 नहीं रहे दिग्गज एक्टर अरुण बाली,79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 

दिग्गज एक्टर अरुण बाली अब हमारे बीच नहीं रहे। अरुण बाली नेशुक्रवार सुबह 4:30 बजे 79 की उम्र में अंतिम सांस ली। वे लंबे वक्त से बीमार थे। कुछ महीनों पहले ही वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। 

 


म्यूजियम में तब्दील होगी दिवंगत स्टार दिलीप कुमार और राज कपूर की पुश्तैनी हवेली 

पेशावर में दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार और राज कपूर के घरों की मरम्मत शुरू हो गई है। दरअसल, पाकिस्तान के राज्य खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने जनवरी 2021 में दिवंगत एक्टर्स के पेशावर में मौजूद पुश्तैनी घरों को म्यूजियम में बदलने की घोषणा की थीं। वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सरकार की योजना के अनुसार दोनों बॉलीवुड सितारों के घरों को उनकी मूल स्थिति में बहाल किया जाएगा। शुरुआत में दोनों घरों से मलबा हटाकर मरम्मत का काम शुरू किया गया।

 

BB 16: 'मैं देश की अम्बेस्डर तुम सिर्फ एक एक्ट्रेस' मान्या सिंह के अहंकार पर फूटा सलमान खान का गुस्सा

 

 

विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 16' को आगाज हुए 1 हफ्ता होने वाला है। आज बिग बाॅस 16 का पहला वीकेंड का वार होगा जिसका हर किसी को सब्री से इंतजार रहा है। इस बार सलमान खान शुक्रवार का वार लेकर आ रहे हैं जहां वह कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे तो कुछ कंटेस्टेंट्स की तारीफ करेंगे। हाल ही में शो के 2 प्रोमो वीडियो सामने आए हैं जिसे देखने बाद ये लग रहा कि ये शुक्रवार का वार घर की काया बदल सकता है।

 

ईरानी महिलाओं के आंदोलन के समर्थन में उतरीं प्रियंका 

बॉलीवुड तड़का टीम.  ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने काम और लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह न सिर्फ एक सुपर एक्ट्रेस हैं, बल्कि देश और विदेश के लोग भलाई कार्यों में भी उन्होंने काफी योगदान दिया है। वह अक्सर विवादित मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने महसा अमिनी की मौत पर विरोध कर रही ईरानी महिलाओं का समर्थन किया है।

 

आदिपुरुष के रावण पर मचे बवाल पर टीवी के लक्ष्मण ने तोड़ी चुप्पी 

साउथ सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज के बाद से ही चर्चा में हैं। रामायण से प्रेरित इस फिल्म में रावण का निभा रहे सैफ अली खान की तुलना तालिबानी से कर रहे हैं और फिल्म का जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। इसी बीच अब रामानंद सागर के शो रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने आदिपुरुष के टीजर पर टिप्पणी की है।

 

अक्षय कुमार की 'राम सेतु' का नया पोस्टर आउट 
 

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी फिल्म का नया पोस्टर सामने आ गया है। इस पोस्टर को खुद अक्षय कुमार ने शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!