पवित्र रिश्ता के मशहूर एक्टर का हुआ निधन

Edited By Updated: 28 Feb, 2015 02:30 PM

article

हिंदी और मराठी सीरियल के मशहूर कलाकार अजय वाधवकर का शुक्रवार को पुणे में निधन हो गया।

मुंबई : हिंदी और मराठी सीरियल के मशहूर कलाकार अजय वाधवकर का शुक्रवार को पुणे में निधन हो गया। बताया जाता है कि वह वह  लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वाधवकर को दूरदर्शन पर आने वाले नाटक 'नुक्कड़' में गणपत हवलदार के किरदार के लिए जाना जाता था।
 
आपको बता दें कि वाधवकर आखिरी बार टीवी के फेमस सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत के पिता के किरदार में नज़र आए थे। उनका मुंबई के नानावटी अस्पताल में काफी समय से इलाज चल रहा था।
 
अपने जीवन के अंतिम समय में वाधवकर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर ने उनकी काफी मदद की थी।'येस बॉस', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' और 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' जैसी फिल्मों में काम करने वाले वाधवकर लंबे समय से कांदीवली में एक किराये के मकान में रह रहे थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!