Edited By Smita Sharma, Updated: 25 Nov, 2020 03:14 PM

बाॅलीवुड एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच की दूरियां आए दिन बढ़ती ही जा रही हैं। कुछ दिन पहले ही जब गोविंदा द कपिल शर्मा शो में गेस्ट के तौर पर आए तो इस दौरान कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आए।
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच की दूरियां आए दिन बढ़ती ही जा रही हैं। कुछ दिन पहले ही जब गोविंदा द कपिल शर्मा शो में गेस्ट के तौर पर आए तो इस दौरान कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आए।
इस एक घटना से इस बात ने तूल पकड़ा कि मामा-भांजे के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा कृष्णा ने बताया कि जब उनके जुड़वा बच्चे हुए थे उस समय गोविंदा उनसे मिलने अस्पताल तक भी नहीं आए थे जबकि इस बात को गोविंदा ने गलत ठहराया। इसके बाद ही कश्मीरा ने मदरहुड पर पोस्ट डाली और अपने विचार जाहिर किए।

इसी बीच अब कृष्णा की बहन और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह ने अपने चाइल्डहुड की तस्वी शेयर कर एकइमोशनल पोस्ट लिखा। आरती ने पोस्ट शेयर कर लिखा-'छोटी सी मैं और मेरे अंदर की छोटी बच्ची अभी भी जिंदा है। उन सभी को बहुत धन्यवाद जिन्होंने मेरी इममैच्योरिटी को सहा है।
मैं कभी-कभी अचानक से बच्ची बन जाती हूं। जब मैं एकदम बुरी स्थिति में होती हूं तो मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया। नवंबर मैं तुमसे प्यार करती हूं। तुमने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। अपने तो अपने होते हैं। सही।'

बता दें कि कृष्णा और गोविंदा के रिश्तों की करें तो दोनों के बीच शुरू से ही सबकुछ ठीक नहीं था। दोनों के बीच आए दिन खटपट की ख़बरें आती रहतीं थीं
लेकिन साल 2018 में अभिषेक की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह के एक ट्वीट ने आग में घी का काम करते हुए मामा-भांजे की लड़ाई को और ज्यादा हवा दी। दरअसल,कश्मीरा ने एक ट्वीट किया था।

इसमें उन्होंने लिखा था-'पैसे के लिए नाचने वाला।' कश्मीरा के इस ट्वीट को गोविंदा से जोड़ कर देखा गया था, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा उस समय एक फंक्शन में पैसे लेकर शिरकत करने पहुंचे थे। कश्मीरा के इस ट्वीट के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कृष्णा और कश्मीरा से सभी संबंध तोड़ लिए थे।