हल्दी के दिन ढोल-नगाड़े लिए घर पहुंचे आरती सिंह के मंगेतर, एक्साइटमेंट में बिना सजे-धजे ही मां और दोस्तों संग नाचने लगीं गोविंदा की भांजी

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Apr, 2024 02:16 PM

arti singh pre wedding festivities begin with haldi get surprise from fiance

कृष्णा अभिषेक की बहन और रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' फेम आरती सिंह जल्द दुल्हनिया बनने जा रही हैं। महज पांच दिनों के भीतर आरती सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी का जश्न शगुन की हल्दी के साथ शुरू हुआ और होने वाली दुल्हन ने जश्न से...

मुंबई: कृष्णा अभिषेक की बहन और रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' फेम आरती सिंह जल्द दुल्हनिया बनने जा रही हैं। महज पांच दिनों के भीतर आरती सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी का जश्न शगुन की हल्दी के साथ शुरू हुआ और होने वाली दुल्हन ने जश्न से पहले जमकर डांस किया। सोने पर सुहागा तब हुआ जब उनके दूल्हे दीपक चौहान ने ढोल लाकर उन्हें सरप्राइज दिया। जी हां, आरती ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वहअपने घर पर ढोल की थाप पर डांस कर रही हैं।

PunjabKesari

 

 

काफी एक्साइटेड नजर आ रहीं आरती सिंह बिना सजे-धजे ही डांस करने लगीं। उन्होंने न पीला लहंगा पहना और न पीली साड़ी। इस दौरान उनके दोस्त और उनकी मम्मी भी साथ नजर आ रही हैं। आरती सिंह काफी एक्साइटेड दिख रही हैं।

PunjabKesari

शादी को लेकर उत्साह और ग्लो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। उन्होंने लिखा-'आज मेरी हल्दी है और दुल्हन के घर भी ढोल नगाड़े बजने चाहिए, यह कितना प्यारा सरप्राइज है। @दीपकचौहान ने जिम के बाद घर में एंट्री करते ही ये किया और लगा हाय, मेरी शादी बस 5 दिन में है.. दीपक की आरती और अप्पू, सिर्फ एक कॉल में दूसरे विंग से बस 3 मिनट में आने के लिए थैंक्यू।'

PunjabKesari

 

बता दें कि आरती सिंह 25 अप्रैल, 2024 को मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी करने जा रही हैं। तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और हाल ही में आरती काशी विश्वनाथ मंदिर में शादी का निमंत्रण लेकर गईं।  आरती सिंह गोविंदा की भांजी। वो कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की सगी बहन यानी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह रिश्ते में उनकी भाभी हैं। आरती खुद भी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!