रूपा गांगुली गिरफ्तार और फिर जमानत पर रिहा, रात भर थाने के बाहर धरना दे रही थीं 'महाभारत' की द्रौपदी

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Oct, 2024 09:02 AM

arrested roopa ganguly now court grants her bail

'महाभारत' की द्रौपदी उर्फ एक्ट्रेस रूपा गांगुली को हाल ही में कोलकाता पुलिस गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अब  उन्हें जमानत भी मिल गई है। अलीपुर पुलिस कोर्ट ने गुरुवार को रूपा गांगुली को गिरफ्तार किए जाने के बाद 1,000 के मुचलके पर जमानत दे दी। इसके...

मुंबई: 'महाभारत' की द्रौपदी उर्फ एक्ट्रेस रूपा गांगुली को हाल ही में कोलकाता पुलिस गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अब  उन्हें जमानत भी मिल गई है। अलीपुर पुलिस कोर्ट ने गुरुवार को रूपा गांगुली को गिरफ्तार किए जाने के बाद 1,000 के मुचलके पर जमानत दे दी। इसके बाद से ही वो विवादों में घिर गईं। आइए बताते हैं इसके पीछे का कारण। 

PunjabKesari

घटना के बारे में बात करें तो Roopa Ganguly एक स्कूल के बच्चे की मौत के बाद बांसड्रोनी पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठी थीं।कोलकाता के बांसड्रोनी में एक खुदाई मशीन की चपेट में चौदह साल का बच्चा आ गया। 

PunjabKesari

कहानी का अपना पक्ष बताते हुए रूपा ने खुलासा किया कि वह किसी को परेशान नहीं कर रही थीं या किसी के काम में बाधा नहीं डाल रही थीं। वह तो बस यही चाहती थीं कि लड़के के हत्यारे पकड़े जाएं।

PunjabKesari


दूसरी ओर, कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने खुलासा किया कि रूपा गांगुली को धरने पर बैठने के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने खुलासा किया कि वह बुधवार को पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों की रिहाई की मांग कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपना विरोध प्रदर्शन बंद करने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने बार-बार अनुरोध करने के बाद भी नहीं सुना इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

PunjabKesari


बता दें कि रूपा गांगुली ने1980 के दशक में सबसे फेमस शो महाभारत में 'द्रौपदी' का रोल निभाकर खूब फेम हासिल किया। लोग आज भी उन्हें उनके काम से जानते हैं और पसंद करते हैं।


 

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!