सालों से लिव इन, दो बच्चे..अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड से क्यों नहीं की शादी? कहा- विवाह एक कागज का टुकड़ा

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Aug, 2024 07:21 PM

arjun rampal reveals why he doesn t marry his girlfriend gabriella

एक्टर अर्जुन रामपाल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। 51 साल के अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग 5 साल से लिव इन में हैं। दोनों के दो बच्चे एरिक और आरव हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अभी तक...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन रामपाल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। 51 साल के अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग 5 साल से लिव इन में हैं। दोनों के दो बच्चे एरिक और आरव हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अभी तक शादी नही कीं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने अभी तक गैब्रिएला संग शादी न करने की वजह का खुलासा किया।
  


अर्जुन रामपाल ने पॉडकास्ट में कहा- 'ये मैं नहीं हूं और न ही वो है। शादी क्या है? आखिर कागज का एक टुकड़ा। मुझे लगता है कि हम दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। इसे लेकर मेरे मन में कोई शक नहीं है। लेकिन, कभी-कभी कागज का एक टुकड़ा आपको दल सकता है, क्योंकि ऐसा लगता है कि ये स्थाई है। लेकिन, सच तो ये है कि ये एक गलत धारणा है, बस आप कानूनी रूप से बंधे हुए होते हैं।'
 


गैब्रिएला संग रिश्ते को लेकर अर्जुन रामपाल ने कहा- 'ये एक-दूसरे के प्रति आपका नजरिया बदल सकता है। मुझे लगता है कि हम दोनों ऐसा ही महसूस करते हैं। हम दोनों के बीच जो भी हुआ, वह बहुत स्वाभाविक था। मैं इसके बारे में और बात नहीं करना चाहता, क्योंकि मैं इसे बदकिस्मत नहीं बनाना चाहता। मुझे नहीं लगता कि मुझे खुद को किसी के सामने सही साबित करने की जरूरत है। हमारा रिश्ता हम दोनों के लिए बहुत खूबसूरत है। आपको इसे जितना हो सके, उतना लंबे समय तक अनुभव करते रहना चाहिए। हम दोनों के मन में हम शादीशुदा हैं। हम दोनों एक-दूसरे को सही दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं और साथ ही हम दोनों लवर्स हैं।'

 

अर्जुन ने कहा- 'मैं किसी को ये सलाह नहीं दे रहा या मैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो लोगों को इस संस्था के खिलाफ जाने को कहेगा। हो सकता है कि हम आगे जाकर शादी कर लें। आप नहीं जानते कि कब क्या हो जाए। मेरे दो खूबसूरत बेटे हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी दोनों बेटियां (पहली शादी से) भी अच्छे से साथ रहती हैं। वे दोनों मेहर के साथ अच्छी तरह रहती हैं।'
बता दें, अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी और 2019 में दोनों अलग हो गए। मेहर संग शादी से उन्हें दो बेटिया हुईं, जिनका नाम माहिका और मायरा हैं। मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं, दोनों के दो बेटे है। ऐसे में एक्टर चार बच्चों के पिता हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!