ससुर के निधन से बुरी तरह टूटे अर्जुन बिजलानी, रोते हुए परिवार को संभालते नजर आए एक्टर

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Jan, 2026 11:45 AM

arjun bijlani devastated by his father in law s death

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के नए साल 2026 की शुरुआत बेहद बुरी रही। 1 जनवरी को उनके ससुर राकेश चंद्र स्वामी का निधन हो गया। वे 73 साल की उम्र में स्ट्रोक आने के बाद ICU में भर्ती थे। ससुर की नाजुक तबीयत की जानकारी मिलते ही अर्जुन न्यू ईयर सेलिब्रेशन...

मुंबई. टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के नए साल 2026 की शुरुआत बेहद बुरी रही। 1 जनवरी को उनके ससुर राकेश चंद्र स्वामी का निधन हो गया। वे 73 साल की उम्र में स्ट्रोक आने के बाद ICU में भर्ती थे। ससुर की नाजुक तबीयत की जानकारी मिलते ही अर्जुन न्यू ईयर सेलिब्रेशन छोड़ दुबई से इंडिया लौटे थे, लेकिन दुखद राकेश बच नहीं पाए और इस दुनिया को अलविदा कह गए। ससुर के निधन से अर्जुन बिजलानी बुरी तरह टूट गए हैं। सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर खुद टूटकर भी अपने परिवार को संभालते दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

 

 


इंस्टाग्राम पर सामने आए एक वीडियो में अर्जुन बिजलानी अपने ससुर राकेश के अंतिम संस्कार में रोते हुए दिखाई दे रहे हैं और अपने बेटे को गले लगाकर उसे संभालते दिख रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इतना ही नहीं, अर्जुन बिजलानी ने अपने ससुर की अर्थी को बेटा बन कंधा भी दिया। सोशल मीडिया पर राकेश चंद्र के अंतिम विदाई के कई भावुक कर देने वाले वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

 

   
बता दें, राकेश चंद्र स्वामी एक्टर अर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी पिता थे। अर्जुन अपने ससुर के बहुत करीब थे और वे बेटे की तरह ही उन्हें प्यार करते थे। उनका अंतिम संस्कार 1 जनवरी, 2025 को ओशिवारा श्मशान घाट में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में किया गया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!