पेरेंट्स-टू-बी रुबीना और अभिनव संग दोस्त अर्जुन बिजलानी की मस्ती, बोले- 'बेबी को देखने का और इंतजार नहीं कर सकता'

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Nov, 2023 01:00 PM

arjun bijlani best wishes to friends rubina abhinav for welcoming baby soon

'छोटी बहू' से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस शादी के पांच साल बाद पति अभिनव शुक्ला के बच्चे को जन्म देंगी और ऐसे में वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को फैमिली और दोस्तों संग खूब यादगार बना रही हैं। वहीं अब...

बॉलीवुड तड़का टीम. 'छोटी बहू' से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस शादी के पांच साल बाद पति अभिनव शुक्ला के बच्चे को जन्म देंगी और ऐसे में वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को फैमिली और दोस्तों संग खूब यादगार बना रही हैं। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति अभिनव और दोस्त अर्जुन बिजलानी संग मस्ती करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

PunjabKesari


अर्जुन बिजलानी ने पेरेंट्स-टू-बी कपल की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- भगवान तुम लोगों को भला करें !! @rubinadilaik @ashukla09 .. जीवन का सबसे अच्छा चरण !! आपकी नन्हीं परी को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता!! 

PunjabKesari

 

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्जुन रुबीना और उनके पति संग खूब मस्ती करते दिख रहे हैं और एक्ट्रेस के बंप की तरफ इशारा कर भी पोज दे रहे हैं।
फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!