दादी के निधन से टूटी सिंगर Ariana Grande, इमोशनल पोस्ट में छलका दर्द

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Jun, 2025 01:53 PM

ariana grande s grandmother marjorie nonna grande passes away at 99

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर एरियाना ग्रांडे के घर से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि सिंगर की दादी अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ शेयर की।

लंदन:  हॉलीवुड की मशहूर सिंगर एरियाना ग्रांडे के घर से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि सिंगर की दादी अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ शेयर की।

PunjabKesari

पोस्ट में उन्होंने शेयर किया कि उनकी दादी मार्जोरी 'नॉना' ग्रांडे ने 99 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। उन्होंने दादी की यंग तस्वीर शेयर कर लिखा-'हमें अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी परिवार की मुखिया मार्जोरी (नॉना) ग्रांडे का शांतिपूर्ण निधन हो गया है। उन्होंने अपने घर में अपनों के बीच अंतिम सांस ली। अपने अंतिम समय तक वे अपने प्रियजनों से घिरी रहीं।'

PunjabKesari

पोस्ट में आगे लिखा-'हम उनके प्रेम और सहयोग के लिए सदा आभारी रहेंगे। साथ ही इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करने के लिए भी हम आप सभी का धन्यवाद करते हैं। हालांकि ये हमारे लिए शोक का समय है, लेकिन हम मार्जोरी (नॉना) ग्रांडे के सुंदर और असाधारण जीवन का सम्मान और उत्सव भी मना रहे हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ariana Grande (@arianagrande)

बता दें सिंगर की दादी ने 98 साल की उम्र में ऑर्डिनरी थिंग्स में एक्टिंग करते हुए इतिहास रच दिया था। वहीं इसके बाद वो खूब चर्चाओं में भी रही थीं। वो पहली बुजुर्ग स्टार बन गई थीं जिन्होंने बिलबोर्ड हॉट 100 में अपनी जगह बनाई थी।

 


 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!