सौतेले बेटे अरहान के बर्थडे पर अरबाज की पत्नी शूरा खान ने लुटाया प्यार, बोलीं- 'तुम जैसे हो, वैसे रहने के लिए थैंक यू'

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Nov, 2024 11:15 AM

arbaaz s wife shura khan showered love on step son arhaan s birthday

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के एक्स पति व एक्टर अरबाज खान ने पिछले साल शूरा खान संग दूसरी शादी रचाई थी। शूरा अरबाज की फैमिली में आते ही उनके साथ घुल मिल गईं और अपनी सौतन के बेटे अरहान से भी खूब प्यार करती हैं। इसी बीच बीते दिन उन्होंने सौतेले बेटे के...

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के एक्स पति व एक्टर अरबाज खान ने पिछले साल शूरा खान संग दूसरी शादी रचाई थी। शूरा अरबाज की फैमिली में आते ही उनके साथ घुल मिल गईं और अपनी सौतन के बेटे अरहान से भी खूब प्यार करती हैं। इसी बीच बीते दिन उन्होंने सौतेले बेटे के बर्थडे पर उस पर कूब प्यार लुटाया और उसके नाम एक प्यारा सा पोस्ट भी किया। शूरा का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

PunjabKesari

 

Sshura Khan ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अरबाज के बेटे अरहान गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ में शूरा ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे दोस्त और मेरी फैमिली यानी अरहान खान। तुम जैसे हो, वैसे रहने के लिए थैंक यू।'

PunjabKesari


बता दें, मलाइका-अरबाज के बेटे अपनी सौतेली मां शूरा से खूब प्यार करते हैं। उनकी शादी पर भी अरहान ने उनके लिए गिटार बजाते हुए बेहद प्यारा गाना गाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

बता दें, अरबाज खान का पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से साल 2017 में तलाक हो गया था और इसके बाद उन्होंने 24 दिसंबर 2023 को शूरा खान संग निकाह किया था।
   

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!