Sshura Khan संग घूमने निकले Arbaaz के बेटे Arhaan, यूजर्स बोले- सौतेले मां और सौतेले बेटे की बेस्ट जोड़ी

Edited By Shivani Soni, Updated: 25 Aug, 2024 06:17 PM

arbaaz s son arhaan went for a walk with sshura khan

एक्टर अरबाज खान के बेटे अरहान हाल ही में अपनी सौतेली मां शूरा खान के साथ मुंबई में स्पॉट हुए। शूरा खान और अरहान की बॉंडिंग को लेकर फैंस ने उनकी तारीफ की है। यह जोड़ी पपाराजी के कैमरे में कैद हो गई, और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मुंबई: एक्टर अरबाज खान के बेटे अरहान हाल ही में अपनी सौतेली मां शूरा खान के साथ मुंबई में स्पॉट हुए। शूरा खान और अरहान की बॉंडिंग को लेकर फैंस ने उनकी तारीफ की है। यह जोड़ी पपाराजी के कैमरे में कैद हो गई, और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

PunjabKesari

वीडियो में, यहां दोनों को कार की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। उन्हें मुस्कुराते हुए पपाराजी को देखा, जबकि अरहान फोन पर बात करते नजर आए। कार में शूरा अगली सीट पर बैठी थीं और अरहान पिछली सीट पर थे। पपाराजी वरिंदर चावला ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

PunjabKesari

वीडियो में, बाहर आते हुए दोनों आपस में बातचीत करते हैं और हंसते हुए नजर आते हैं। इसके बाद, अरहान किसी को फोन करने लगे और कार की ओर बढ़े। वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग कमेंट्स आए हैं। एक यूजर ने लिखा, "सौतेली मां और सौतेले बेटे की उम्र में ज्यादा फर्क नहीं है।" दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "असली मां किसी और के साथ वेकेशन इंजॉय कर रही है।" एक अन्य ने कहा, "सौतेली मां और सौतेले बेटे की बेस्ट जोड़ी।" वहीं, एक यूजर ने लिखा, "अच्छी बात यह है कि अरहान और शूरा एक-दूसरे से नफरत नहीं करते। कम से कम सम्मान तो है।"

 

बता दें, शूरा खान और अरबाज खान ने दिसंबर 2023 में निकाह किया था, जिसमें अरहान भी शामिल हुए थे। अरबाज और मलाइका की शादी 1997 में हुई थी, लेकिन 2017 में तलाक हो गया। इसके बाद, मलाइका ने एक्टर अर्जुन कपूर को डेट किया था, लेकिन अब उनके ब्रेकअप की चर्चा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!