Edited By suman prajapati, Updated: 05 Jan, 2023 12:16 PM

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर-पति विराट कोहली पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों हमेशा अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं। अब हाल ही में विरुष्का ने मथुरा, वृंदावन में बाबा नीम करोली आश्रम के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें अब...
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर-पति विराट कोहली पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों हमेशा अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं। अब हाल ही में विरुष्का ने मथुरा, वृंदावन में बाबा नीम करोली आश्रम के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
अनुष्का और विराट की ये तस्वीरें उनके फैन पेज पर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में विराट ऑलिव जैकेट और ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं।

वहीं अनुष्का ने अपने चेहरे को मास्क से कवर किए दिख रही हैं। चेक ड्रेस के ऊपर ब्लैक स्वेटर और बालों पर व्हाइट कैप लगाए उनका परफेक्ट विंटर लुक देखने को मिल रहा है। आश्रम में दौरे के बाद कपल फैंस के साथ भी पोज देता नजर आ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने आश्रम में एक घंटे तक मेडिटेशन किया और आश्रम में कंबल और ऊनी कपड़े भी बांटे।
बता दें कि अनुष्का और विराट न्यू ईयर सेलिब्रेट करने दुबई ट्रिप पर गए थे, जहां से उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर की थीं।
वर्कफ्रंट पर अनुषका शर्मा जल्द ही फिल्म चकदा एक्स्प्रेस में नजर आएंगी।