Anushka Sharma ने देसी लुक्स में ढाया कहर ,फैंस बोले- जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव

Edited By Shivani Soni, Updated: 31 Aug, 2024 05:14 PM

anushka sharma wreaked havoc with her desi look

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं। बावजूद इसके, उनके फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और...

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं। बावजूद इसके, उनके फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए पोस्ट साझा करती हैं।

PunjabKesari

हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा किया है, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक ब्रांड के विज्ञापन के लिए है, जिसमें अनुष्का शर्मा देसी लुक्स में नजर आ रही हैं। उन्होंने अलग-अलग सलवार-सूट पहनकर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

 

 

उनके इस प्यारे अंदाज को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव,' जबकि दूसरे ने सवाल किया, 'आप फिल्मों में कब लौटेंगी?' इसके अलावा, एक और फैन ने अनुष्का के 'भाभीजी' लुक की तारीफ की और लिखा, 'वाह भाभी जी।' एक्ट्रेस इस नए ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

PunjabKesari

बता दें, साल 2017 में विराट कोहली से शादी के बाद, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2021 में एक बेटी वामिका और 2024 में एक बेटे अकाय का स्वागत किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनुष्का शर्मा ने अपनी पिछली फिल्म 'जीरो' में 2018 में काम किया था। अब वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!