स्लीवलेस ड्रेस...चेहरे पर नूर..बेटे अकाय के जन्म के बाद बदला अनुष्का का लुक! IPL की तस्वीरों में New Mom की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 May, 2024 10:53 AM

anushka sharma radiates post pregnancy glow in these pictures

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने प्यार विराट कोहली से 11 दिसंबर 2017 में  खुशी-खुशी शादी कर ली है। शादी के बाद  11 जनवरी, 2021 को अनुष्का के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी जिसका नाम वामिका कोहली रखा। वहीं 15 फरवरी 2024 को अनुष्का दूसरी बार...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने प्यार विराट कोहली से 11 दिसंबर 2017 में  खुशी-खुशी शादी कर ली है। शादी के बाद  11 जनवरी, 2021 को अनुष्का के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी जिसका नाम वामिका कोहली रखा। वहीं 15 फरवरी 2024 को अनुष्का दूसरी बार बेबी बाॅय की मां बनीं जिसका नाम अकाय कोहली है।

PunjabKesari

तब से प्यारे कपल अनुष्का और विराट ने अपने बच्चों का चेहरा दुनिया से छिपाए रखा है। हालांकि, वे बार-बार अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं और अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं। दूसरी बार मां बनने के बाद, अनुष्का भारत लौट आई हैं और अपने पति विराट के लिए आईपीएल मैचों के दौरान कई बार देखी गई हैं। अनुष्का की हालिया मैच के बाद कई फोटोज सामने आईं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

19 मई को आरसीबी और सीएसके के बीच आखिरी मैच के बाद अनुष्का को अपने कुछ फैंस के साथ पोज देते हुए देखा गया। पति विराट कोहली की टीम के मैच जीतने के बाद अनुष्का खुशी से उछलती नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कई फोटोज में अनुष्का प्रेग्नेंसी के बाद और भी खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में अनुष्का के साथ भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंदाना भी हैं।

PunjabKesari

 

उन्होंने ब्लैक कलर की स्लीवलेस ड्रेस पहनी थी। न्यूड मेकअप और ओपन हेयरस्टाइल के साथ प्यारी लग रही थीं। ऐसा लग रहा है कि प्रेग्नेंसी के बाद एक्ट्रेस का वजन भी बढ़ गया है और चाहे कुछ भी हो वह बहुत अच्छी लग रही हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!