हल्दी के रंग में रंगी आलिया कश्यप:दूल्हे की गोद में बैठ किया LipLock, अनुराग कश्यप ने विदेशी दामाद को दी जोरदार जादू की झप्पी

Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Dec, 2024 01:39 PM

anurag kashyap daughter aaliyah liplock with finance haldi ceremony

अनुराग कश्यप के घर इस समय खुशियों का माहौल है। कई सालों तक बाॅयफ्रेंड संग लिव इन रहने के बाद अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप शादी करने जा रही हैं। आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की शादी से पहले के फेस्टिवल्स शुरू हो गए हैं। बीते दिन ही कपल की हल्दी...

मुंबई: अनुराग कश्यप के घर इस समय खुशियों का माहौल है। कई सालों तक बाॅयफ्रेंड संग लिव इन रहने के बाद अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप शादी करने जा रही हैं। आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की शादी से पहले के फेस्टिवल्स शुरू हो गए हैं।

PunjabKesari

 

बीते दिन ही कपल की हल्दी सेरेमनी हुई जिसमें आलिया के माता-पिता अनुराग कश्यप और आरती बजाज, उनके दोस्त खुशी कपूर, वेदांग रैना, इदा अली और कई लोग शामिल हुए। हल्दी में फिल्ममेकर इम्तियाज अली भी मौजूद थे। फंक्शन की नई तस्वीरों में आलिया और शेन का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। एक में आलिया कश्यप और शेन एक साथ रोमांटिक पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

एक फोटो में शेन का कुर्ता उनके दोस्त फाड़ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में शेन आलिया को प्यार से पकड़ रहे हैं। 

PunjabKesari

अनुराग कश्यप एक मोनोक्रोमैटिक फोटो में शेन को प्यार से गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

इस तस्वीर में हल्दी से रंगी आलिया को शेन की गोद में बैठे देखा जा सकता है। दोनों लिपलाॅक करते दिख रहे हैं। 

PunjabKesari


लुक की बात करें तो आलिया हल्के पीले रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि शेन मैचिंग शेरवानी में नजर आए।

PunjabKesari

आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे कथित तौर पर 11 दिसंबर को मुंबई में शादी कर लेंगे। इस कपल ने पिछले साल मई में सगाई की थी जिसके बाद उन्होंने अगस्त 2023 में मुंबई में एक पार्टी भी दी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!