शो में नहीं मरी है Anupama, सेट पर Rupali Ganguly को देख झूमे फैंस कहा- नया ट्विस्ट आने वाला है

Edited By Shivani Soni, Updated: 02 Sep, 2024 06:30 PM

anupama has not died fans were excited to see rupali

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। राजन शाही के इस शो में वर्तमान ट्रैक में अनुपमा मौत के कगार पर पहुंच गई हैं, लेकिन कहानी में आने वाले ट्विस्ट के बाद वह जीवित बच जाएंगी। इसी बीच, अनुपमा की भूमिका...

मुंबई: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। राजन शाही के इस शो में वर्तमान ट्रैक में अनुपमा मौत के कगार पर पहुंच गई हैं, लेकिन कहानी में आने वाले ट्विस्ट के बाद वह जीवित बच जाएंगी। इसी बीच, अनुपमा की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस के चेहरे पर खुशी ला दी है।

PunjabKesari

दरअसल  इस वीडियो में रुपाली गांगुली अपने को-स्टार्स के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सागर का रोल निभा रहे नितिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में रुपाली और नितिन फिल्म 'परिणीता' के गाने "पियूं बोले" पर गाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NITIN (@nitinbabuofficial)

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, “इसका मतलब अब साफ हो चुका है कि अनुपमा मरेगी नहीं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “अनुपमा सेट पर दिख रही हैं, इसका मतलब कहानी में कोई नया ट्विस्ट आने वाला है।”

PunjabKesari

इस बीच, शो से सुधांशु पांडे के अलविदा कहने की खबरें भी आई हैं। सुधांशु ने एक वीडियो जारी करके बताया कि वह अपना बैंड शुरू करने के लिए ‘अनुपमा’ को छोड़ रहे हैं। हालांकि, कुछ अफवाहें यह भी सामने आईं कि शो के प्रोड्यूसर राजन शाही और रुपाली गांगुली के साथ सुधांशु की अनबन चल रही थी। फिलहाल, पंकित ठक्कर का नाम नए वनराज शाह के रूप में सामने आ रहा है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक किसी भी नाम पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!