अनुपम खेर ने फैंस को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, लिखा-गणेश जी आपको हमेशा खुशियां प्रदान करें

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Aug, 2025 01:58 PM

anupam kher wishes ganesh chaturthi to fans

27 अगस्त को देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इस मौके पर हर कोई बप्पा का धूमधाम से स्वागत करता नजर आ रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपने फैंस को गणेश चतुर्थी खूब सारी शुभकामनाएं दीं हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब...

मुंबई. 27 अगस्त को देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इस मौके पर हर कोई बप्पा का धूमधाम से स्वागत करता नजर आ रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपने फैंस को गणेश चतुर्थी खूब सारी शुभकामनाएं दीं हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक्टर अनुपम खेर गणेशोत्सव के खास मौके पर एक वीडियो शेयर कर कहा, "गणेश चतुर्थी की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! गणेश जी आपको हमेशा खुशियां और शांति प्रदान करें! गणपति बप्पा मोरया।” 

 

तन्वी द ग्रेट" में उनकी सह-कलाकार शुभांगी दत्त ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, "आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सर!!" 
एक्ट्रेस करीना कपूर खान, सामंथा रुथ प्रभु और एक्टर अक्षय कुमार व अनिल कपूर ने भी अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं। करीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बप्पा के आशीर्वाद से उत्सव हमेशा उज्जवल होता है।"
अनुपम खेर की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार "तन्वी द ग्रेट" में देखा गया था, जिसका उन्होंने निर्देशन और निर्माण भी किया था। इसके अलावा वह जल्द ही विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म "द बंगाल फाइल्स" में अभिनय करते नजर आएंगे।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!