Edited By suman prajapati, Updated: 08 Oct, 2022 11:52 AM

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर अपने ही अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने डे-टू-डे का अपडेट शेयर करते रहते हैं। उनके वीडियोज और फोटोज को फैंस खूब लाइक करते हैं। अब हाल ही में अनुपम खेर आगरा के गुरुद्वारा 'गुरु का ताल'...
बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर अनुपम खेर अपने ही अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने डे-टू-डे का अपडेट शेयर करते रहते हैं। उनके वीडियोज और फोटोज को फैंस खूब लाइक करते हैं। अब हाल ही में अनुपम खेर आगरा के गुरुद्वारा 'गुरु का ताल' पहुंचे, जहां से खूबसूरत झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
गुरुद्वारे के दर्शन की तस्वीरें शेयर कर अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा- 'आगरा में गुरू का ताल गुरुद्वारे में प्रार्थना करके सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे में शांत वातावरण में बैठकर प्रार्थना करना अत्यंत विनम्र था! कश्मीरी हिन्दू की पीढ़ियां, गुरु तेग बहादुर साहब जी महाराज के बलिदान की ऋणी रहेंगी ! आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद #BabaPritamSinghJi! 🙏🙏🙏 #धन्य #प्रार्थना #आभार।'
 
इस पोस्ट की पहली तस्वीर में एक्टर सिर पर रुमाल बांधे और गले में ओरेंज साफा लिए दोनों हाथ जोड़ गुरु ग्रंथ के सामने नतमस्तक हो रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में गुरुद्वारे और वहां मिले लोगों की झलकियां हैं। इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

काम की बात करें तो अनुपम खेर जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे, जो दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें कंगना को दिवंगत राजनेता और अनुपम खेर को जे पी नारायण की मुख्य भूमिका में दिखाया गया है।