छोटी-छोटी कन्या....नवरात्रि पर अंकिता का कन्या पूजन, विक्की जैन की दक्षिणा पर टिकी सबकी नजर

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Oct, 2024 11:59 AM

ankita lokhande and vicky jain perform kanya poojan at home

'बिग बॉस 17' की अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग अपनी लाइफ की अपडेट शेयर करता रहता हैं। नवरात्रि के पहले दिन जहां कपल ने  फेमस सिंगर आशा भोसले से मुलाकात की। उन्होंने आशा भोसले से...

मुंबई: 'बिग बॉस 17' की अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग अपनी लाइफ की अपडेट शेयर करता रहता हैं। नवरात्रि के पहले दिन जहां कपल ने  फेमस सिंगर आशा भोसले से मुलाकात की।

PunjabKesari

 

उन्होंने आशा भोसले से आशीर्वाद और पॉजिटिविटी के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत हुई। वहीं अब कपल ने कन्या पूजन के लिए अपने घर पर छोटी देवियों को आमंत्रित किया।

PunjabKesari

 

इस दिन अंकिता गुलाबी और लाल फूलों वाली भूरे रंग की टिशू सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज़ और गोल्डन एक्सेसरीज़ के साथ पेयर किया। उन्होंने अपना मेकअप हल्का रखा और अपने बालों को खुला छोड़ा जिससे उनका लुक और भी निखर कर आया।

PunjabKesari

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया  जिसमें वह उनकी मां और पति विक्की जैन नजर आ रहे हैं। सभी लाइन से जमीन पर बैठी कन्याओं को हलवा पूड़ी खिला रहे हैं। उनकी सेवा कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

साथ ही कुछ तोहफे भी भेंट कर रहे हैं। इसके बाद उनके साथ एक ग्रुप फोटो भी करते दिखाई दिए हैं। इस बीच विक्की जैन कन्याओं को 10-10 रुपए की दक्षिणा भी दे रहे हैं जिस पर लोगों की नजर अटक गई।

PunjabKesari

 

PunjabKesari

एक यूजर ने लिखा- 'पूरा दिखावा करते हैं दोनों।' एक ने लिखा-'लेकिन यार 10 रुपये दे रही है- छी कंजूस।' एक ने लिखा-'अरे तुम भी 10 रुपए दे रहो हो, बेचारे बच्चे कितनी उम्मीद से आए होंगे।'

 

PunjabKesari


बता दें कि अंकिता लोखंडे इंडियन टेलीवीजन की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अंकिता ने ने ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक पवित्र रिश्ता में 'अर्चना' की मुख्य भूमिका निभाकर पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने बाॅलीवुड में कदम रखा, जहां उन्होंने मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी, बागी 3, स्वतंत्र वीर सावरकर जैसी फ़िल्मों में अपनी चमक बिखेरी। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो अंकिता विक्की जैन के साथ खुशी-खुशी शादीशुदा जीवन जी रही हैं।  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!