Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Mar, 2021 01:06 PM

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों अपने पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। अनीता ने तीन हफ्ते पहले ही एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम एक्ट्रेस ने आरव रखा है। अनीता और रोहित आए दिन अपने क्यूटीपाई के साथ कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल...
मुंबई: एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों अपने पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। अनीता ने तीन हफ्ते पहले ही एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम एक्ट्रेस ने आरव रखा है। अनीता और रोहित आए दिन अपने क्यूटीपाई के साथ कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अनीता बेटे संग एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वह अपने बेटे के कान में गायत्री मंत्र गुनगुना रही हैं। वीडियो में अनिता ने आरव को गोद में लिया हुआ है। वह आरव के कानों के पास जाकर गायत्री मंत्री गाती हैं।

वहीं अपनी मां से इस मंत्र को सुनकर आरव कभी अंगडाइयां ले रहे हैं तो कभी क्यूट फेस बना रहे हैं। बेटे को संभालते हुए अनीता उसे पूरा गायत्री मंत्र सुनाती हैं।

ये वीडियो देखकर मालूम होता है कि अनीता का बेटा जल्द ही गायत्री मंत्र सीख जाएगा और जब बोलना शुरू करेगा तो उसके मुंह से सुनना बेहद क्यूट होगा। मां-बेटे का ये बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। हर कोई आरव की क्यूटनेट पर फिदा हुआ जा रहा है।
बता दें कि आरव का जन्म 9 फरवरी को हुआ था। बीते दिनों उन्होंने पति रोहित रेड्डी के साथ एक क्यूट वीडियो बनाकर फैंस को बेबी का चेहरा दिखाया था। वहीं बेटे के जन्म के बाद ही अनीता और रोहिन ने इंस्टाग्राम पर आरव का प्रोफाइल बना दिया है। इस पर कपल अपने क्यूटीपाई की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।