62 साल के हुए अनिल कपूर, जानें बॉलीवुड के 'झक्‍कास' की रंगीली ज़िंदगी

Edited By Neha, Updated: 24 Dec, 2018 01:02 PM

anil kapoor birthday special

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर आज 62 साल के हो गए हैं। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक उनको  ''झक्कास'' नाम से जानते हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। तो चलिए अनिल की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे जिसके बारे...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर आज 62 साल के हो गए हैं। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक उनको  'झक्कास' नाम से जानते हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। तो चलिए अनिल की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। 

PunjabKesari


12 साल उम्र में करियर की शुरुआत 

अनिल ने 12 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म तू पायल मैं गीत में शशि कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। हालांकि, यह फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म हमारे तुम्हारे (1979) में एक छोटा सा रोल निभाया था। इसके बाद वह धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे और कई फिल्मों में काम किया। 

PunjabKesari


ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित हुए अनिल 

अनिल को बॉलीवुड में वर्सटाइल एक्टर्स में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई तरह की फिल्मों में तो काम किया ही है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार भी निभाए हैं।उनको ऑस्कर और नेशनल अवॉर्ड के अलावा कई दूसरे अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। 

PunjabKesari

इतना ही नहीं उन्होंने इंग्लिश फिल्म के साथ-साथ पंजाबी फिल्म 'जट पंजाब दा' में भी काम किया है। उन्हें 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'मौलाना जट' के लिए फिल्म फेयर के बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद उन्हें 1988 में रिलीज हुई फिल्म तेजाब के लिए फिल्म फेयर के बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 

PunjabKesari

उन्हें 'स्लम डॉग मिलेनियर' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनको 'नो एंट्री' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा टीवी पर शुरू हुए सीरीयल 24 के लिए उनकी एक्टिंक के साथ-साथ उनके काम की काफी सरहाना की गई थी। 

PunjabKesari


हेल्थ का भी रखते हैं खास ध्यान 

फिल्मों के साथ-साथ अनिल अपनी हेल्थ का भी खास ध्यान रखते हैं और आज भी वह काफी फिट और हैंडसम लगते हैं। उनके लुक और स्टाइल को स्टार्स ही नहीं बल्कि फैंस भी फॉली करते हैं। अनिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि अनिल 'मेंरी जंग', 'करमा', 'मिस्टर इंडिया', 'विरासत', 'ताल', 'नो एंट्री' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी एक्टिंग की लोगों ने काफी सराहना की। वहीं इसी साल वह  'फन्ने खान' में नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं अब जल्द अनिल 'टोटल धमाल' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आने वाले हैं। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!