बॉयफ्रेंड संग डिज़नीलैंड डेट पर स्पॉट हुईं एंजेलीना जोली की बेटी ज़हारा, सगाई की अफवाहों के बीच उंगली से हटाई डायमंड रिंग

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Jun, 2025 05:09 PM

angelina jolie daughter zahara spotted on disneyland date with boyfriend

हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट और उनकी एक्स वाइफ एंजेलीना जोली की बेटी ज़हारा जोली-पिट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ज़हारा को उनके बॉयफ्रेंड एलिजाह कूपर के साथ डिज़नीलैंड, कैलिफ़ोर्निया में एक रोमांटिक डेट पर स्पॉट किया गया। हालांकि इससे...

 लंदन. हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट और उनकी एक्स वाइफ एंजेलीना जोली की बेटी ज़हारा जोली-पिट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ज़हारा को उनके बॉयफ्रेंड एलिजाह कूपर के साथ डिज़नीलैंड, कैलिफ़ोर्निया में एक रोमांटिक डेट पर स्पॉट किया गया। हालांकि इससे पहले ज़हारा की इंगेजमेंट की खबरें इंटरनेट पर खूब उड़ी थीं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने रिंग फिंगर से डायमंड रिंग हटा दी, जिससे इन अफवाहों पर और चर्चाएं होने लगी हैं।
 PunjabKesari


सामने आई तसवीरों में देखा जा सकता है कि ज़हारा और एलिजाह ने एक-दूसरे के साथ सिर्फ समय नहीं बिताया, बल्कि मैचिंग कपड़े पहनकर अपने रिश्ते को और भी खास बना दिया। दोनों ने व्हाइट टी-शर्ट और लाइट वॉश जींस पहनी। इतना ही नहीं, उन्होंने मिकी माउस और मिनी माउस के कानों वाले हेडबैंड भी लगाए, जिससे उनका लुक बिल्कुल एक परफेक्ट कपल जैसा नजर आया।

PunjabKesari

डिज़नीलैंड में ज़हारा और एलिजाह एक-दूसरे का हाथ थामे घूमते दिखे, जिससे ये साफ हो गया कि दोनों के बीच काफी गहरी बॉन्डिंग है।

PunjabKesari

 

 कुछ हफ्ते पहले ज़हारा को एक स्पार्कलिंग डायमंड रिंग पहने हुए देखा गया था, जिससे फैंस के बीच ये अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि शायद उन्होंने सगाई कर ली है। लेकिन डिज़नीलैंड डेट के दौरान उनकी उंगली में रिंग नजर नहीं आई, जिससे ये साफ नहीं हो पा रहा कि सगाई की बात महज़ एक अफवाह थी या फिर उन्होंने निजी कारणों से अंगूठी पहनना बंद कर दिया है।

 PunjabKesari


बता दें, ज़हारा जोली-पिट, जो अब 20 साल की हो चुकी हैं। वह अक्सर मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं, लेकिन जब भी वो कभी पब्लिक प्लेस पर स्पॉट होती हैं तो उनकी तस्वीरें तुरंत सुर्खियां बटोरती है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!