सलमान और आमिर पर 'अंदाज अपना अपना' के डायरेक्टर ने लगाया आरोप, कहा- दोनों के कारण फ्लॉप हुई मेरी फिल्म

Edited By suman prajapati, Updated: 07 May, 2023 11:47 AM

andaz apna apna  director rajkumar santoshi accuses salman and aamir

फिल्म 'अंदाज अपना अपना' तो याद ही होगी..जिसमें आमिर खान और सलमान खान एक साथ नजर आए थे। हालांकि, उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में बुरी तरह से पिट गई। वहीं, अब इस मूवी के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने अब सलमान और आमिर पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि...

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'अंदाज अपना अपना' तो याद ही होगी..जिसमें आमिर खान और सलमान खान एक साथ नजर आए थे। हालांकि, उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में बुरी तरह से पिट गई। वहीं, अब इस मूवी के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने अब सलमान और आमिर पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये दोनों सुपरस्टार के चलते ही उनकी फिल्म फ्लॉप हुई।


  PunjabKesari


राजकुमार संतोषी ने मीडिया बातचीत में बताया, "जबकि अंदाज अपना अपना उन दिनों बिल्कुल अलग कहानी थी। इसमें रोमांस से ज्यादा कॉमेडी, एडवेंचर और ह्यूमर है। लोगों ने इस फिल्म को समझने में समय लिया।"


 

राजकुमार ने कहा कि 29 साल पहले जब फिल्म रिलीज हुई थी, तब वितरक भी नए कलाकार थे। दोनों लीड एक्टर्स ने फिल्म का प्रचार नहीं किया। न तो सलमान और न ही आमिर फिल्म का प्रचार करने के लिए शहर में थे। वह कहीं और शूटिंग कर रहे थे।

PunjabKesari

 

डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म से जुड़ी कोई एक्टिविटी नहीं थी। मीडिया से भी कोई बातचीत नहीं हुई। फिल्म के प्रचार के लिए जो कुछ करना था, वह भी नहीं हो सका। वितरक भी काफी नाराज थे।


'अंदाज अपना अपना' के रीमेक के बारे में पूछे जाने पर राजकुमार संतोषी ने कहा कि जो कोई भी फिल्म का रीमेक बनाने की कोशिश करेगा, उसे नुकसान होगा। इसके रीमेक में कुछ भी करने की गुंजाइश नहीं है। फिल्म आज भी फ्रेश लगती है। जो भी इस सदाबहार फिल्म का रीमेक बनाने की कोशिश करेगा वह डूब जाएगा क्योंकि ऐसी फिल्म बनाना संभव नहीं है।


बता दें, राजकुमार संतोषी की फिल्म अंदाज अपना अपना 1994 में रिलीज हुई थी। इसमें सलमान खान और आमिर खान के अपोजिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और रवीना टंडन नजर आई थीं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!